Lung Damage Causes: फेफड़े शरीर का वो हिस्सा हैं जो हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए उत्तरदायी होता है. ऐसे में अगर फेफड़ों की सेहत बिगड़ती है तो पूरे शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है. आज के समय में प्रदूषण, बिगड़ती जीवनशैली और बुरी आदतें फेफड़ों की सेहत (Lung Health) को बुरी तरह प्रभावित करती हैं. ऐसे में यहां जानिए आपकी कौन सी ऐसी 5 आदतें हैं जो फेफड़ों के लिए घातक साबित हो सकती हैं. जाने-अनजाने में की गई इन गलतियों से आपके फेफड़े लगातार खराब होते चले जाते हैं.
यह भी पढ़ें – पुरुषों में किडनी की समस्या के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानिए शरीर कैसे संकेत देने लगता है
फेफड़ों को खराब करती हैं ये आदतें
धूम्रपान
सिगरेट या बीड़ी पीने की आदत फेफड़ों के लिए कितनी खराब है इसका लोग अंदाजा नहीं लगा पाते हैं. सिगरेट के धुएं में मौजूद टार फेफड़ों के वायुमार्ग को ब्लॉक कर देता है. इससे कैंसर समेत फेफड़ों की अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं. अगर आप दूसरों के छोड़े गए सिगरेट के धूएं को अंदर लेते हैं तो उससे भी आपके फेफड़ों को डैमेज होता है.
वायु प्रदूषण और धूल मिट्टी
बाहर का प्रदूषण और धूल मिट्टी फेफड़ों के लिए हानिकारक होता है. यह फेफड़ों को छलनी करने लगता है. घर में अगरबत्ती के धूएं से लेकर बाहर चूल्हे या इंजन से निकलने वाला धुआं फेफड़ों में इंफ्लेमेशन फैलाते हैं. इस सूजन से फेफड़ों में इंफेक्शन होता है और फेफड़े अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं.
एक्सरसाइज ना करना
अगर आप थोड़ी सी भी सीढ़ियां चढ़ते हैं और आपकी सांस फूल जाती है तो इसका मतलब है कि आपके फेफड़े स्वस्थ नहीं हैं. वहीं, अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते हैं तो आपके फेफड़ों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं होता है. इसीलिए कार्डियो या प्राणायाम करने की आदत डालना जरूरी होता है. इससे फेफड़े मजबूत होते हैं और इंफेक्शंस से बचे रहते हैं.
खानपान का खराब होना
अगर आपका खानपान खराब है और आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इससे आपके फेफड़े खराब होने लगते हैं. फेफड़ों को सही तरह से काम करने के लिए पानी की खासतौर से जरूरत होती है. पानी ना पीने पर फेफड़ों में जमने वाला म्यूकस गाढ़ा होने लगता है और इससे सांस लेने में कठिनाई आती है. वहीं, तला-भुना या प्रीजर्वेटिव्स से भरपूर खाना खाने से परहेज करना भी बेहद जरूरी होता है.
जरूरत की जगह पर मास्क ना लगाना
आपकी एक सबसे बड़ी गलती यह हो सकती है कि जहां आपको जरूरत होती है वहां आप मास्क नहीं लगाते हैं. मास्क ना लगाने पर गंदे कण और जीवाणु आपके फेफड़ों में जाते हैं और आपको बीमार कर देते हैं. इसीलिए बिना मास्क के कंस्ट्रक्शन साइट पर या बहुत ज्यादा प्रदूषण वाली जगह पर नहीं जाना चाहिए.
फेफड़ों के खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं
- खांसी का 3 हफ्तों से ज्यादा होना और ठीक ना होना
- थोड़ा काम करने पर भी सांस फूलना
- सीने में जकड़न और दर्द महसूस होना
- बलगम के साथ खून नजर आता
- सांस लेते समय व्हीजिंग यानी सीटी जैसी आवाज आना फेफड़ों के खराब होने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें – अच्छी डाइट के बाद भी हो जाती है कब्ज तो ये गलतियां हो सकती हैं वजह, कहीं आप भी तो नहीं करते यही मिस्टेक्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
9 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
12 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
14 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
14 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
16 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
17 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines