Cauliflower Leaves Benefits: सर्दियों के मौसम में कई सारी सब्जियां आ जाती है, जो खाने का स्वाद तो बढ़ाती हैं ही साथ ही सेहत भी बनाती हैं। ठंड के मौसम में गाजर, गोभी, मूली और भी कई सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिसे खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं।
इन्हीं में से एक है गोभी, अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग गोभी को तो बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन उसके पत्तों को निकालकर फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल ठीक नहीं होता। जिन गोभी के पत्तों को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो आपके लिए कितने जरूरी होते हैं, इसका शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि गोभी के पत्ते आपके लिए कितने फायदेमंद होते हैं।
इन बीमारियों का रामबाण इलाज फूलगोभी
कैंसर में देता है लाभ
फूल गोभी खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिम के कम किया जा सकता है। फूल गोभी में एंटी कैंसर गुणों को पाया जाता है, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने नहीं देता है और इससे आपको फायदा होता हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में करता है मदद
फूल गोभी में विटामिन सी होता है, जो आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो आपकी आंखों की रोशनी सुधरेगी और आंखों से जुड़ी बीमारियों के खतरे भी कम होंगे।
हड्डियों को बनाएगा मजबूत
जिन लोगों को ये नहीं पता कि फूल गोभी से हड्डियों को मजबूती मिलती है, वो जान लें कि इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलेगी और इसमें मौजूद विटामिन के से फ्रैक्चर के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
वजन कम करता है फूल गोभी
कुछ लोग वजन के बढ़ने से बहुत परेशान रहते है, तो उनको फूल गोभी खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आपको वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगा।
इन पोषक तत्वों से भरपूर होता है फूलगोभी
फूलगोभी के पत्तों में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, फाइबर के लिए भी फूलगोभी फायदेमंद, विटामिन A से भरपूर है फूलगोभी, कैल्शियम के लिए भी अच्छी होती है गोभी इसके साथ ही फूलगोभी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
7 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
10 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
10 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
13 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
14 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
16 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
17 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines