Cashew Benefits: सर्दी-जुकाम से लेकर रूखी-बेजान त्वचा से मिलेगा छुटकारा! रोजाना खाएं काजू

Cashew Benefits: काजू एक हेल्दी नट है। इसका स्वाद हल्का सौंधा और मीठा होता है। न्यूट्रिशन के मामले में भी काजू का जवाब नहीं है। आइए जानते हैं सर्दियों में रोजाना काजू खाने के फायदों के बारे में।

Cashew Benefits

photo credit-meta ai

Cashew Benefits: काजू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। काजू खाने से कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना काजू खाने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर में आयरन, कैल्शियम, जिंक और मिनरल्स की कमी न हो सके। काजू शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। आइए जानते हैं सर्दियों में काजू का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होंगे।

विज्ञापन

विंटर सीजन में रोजाना काजू खाने के फायदे

1. हेल्दी फैट्स

विज्ञापन

सर्दियों में शरीर को गर्मी की आवश्यकता होती है, और काजू एक अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद गुड और हेल्दी फैट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं। आप सर्दियों में काजू को स्नैक्स की तरह खा सकते हैं। गुड फैट्स के सेवन से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।

विज्ञापन

2. हड्डियों को मजबूत करें

काजू में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बोन डेंसिटी को बढ़ाते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिन लोगों को हड्डियों में दर्द रहता है, उन्हें विंटर सीजन में काजू खाना चाहिए।

विज्ञापन
Cashew Benefits

photo credit-meta ai

3. हार्ट हेल्थ

विज्ञापन

काजू में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो हेल्दी फैट्स है। यह हमारे दिल को स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करते हैं। यह बीपी को भी नियंत्रित रखते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है।

4. स्किन के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

काजू एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन-ई और जिंक का सोर्स होते हैं, जो स्किन को नमी प्रदान करते हैं और उसे हेल्दी रखते हैं। सर्दियों में स्किन ड्राई होने की समस्या अधिक रहती है, जिससे राहत पाने के लिए काजू का सेवन करना फायदेमंद है।

5. इम्यूनिटी

विज्ञापन

काजू खाने से इम्यूनिटी को भी मजबूती मिलती है। सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल इन्फेक्शन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बचने के लिए काजू खाने की सलाह दी जाती है। काजू रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसे सुबह के समय खाने से फायदा होगा।

कैसे खाएं काजू?

  1. काजू को आप स्नैक्स की तरह खा सकते हैं।
  2. काजू को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
  3. इवनिंग स्नैक्स के तौर पर भी काजू खाना सही रहेगा।

ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ