---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

कार्डियो एक्सरसाइज क्या? शरीर को 9 फायदे, जानें इससे जुड़ी सावधानियां

आज की जीवनशैली में जहां अधिकतर लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं और शारीरिक गतिविधियां घटती जा रही हैं, वहीं कार्डियो एक्सरसाइज स्वास्थ्य को बनाएं रखने का एक बेहतरीन साधन बनकर उभरी है। कार्डियो सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर के कई अंगों को भी स्वस्थ रखता है।

---खबर नीचे जारी है---

वेट लॉस से लेकर सेहत को बेहतर बनाएं रखने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल में कुछ व्यायामों को भी शामिल करना चाहिए। कार्डियो उन्हीं में से एक प्रकार की एक्सरसाइज है, जिसे करने से हमारा शरीर एकदम फिट रहता है। कार्डियो को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से शरीर का ब्लड प्रेशर, एक्सट्रा फैट और ओवरऑल हेल्थ इंप्रूव होती है। कार्डियो महिलाओं की सेहत और शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। क्रंचेस और स्क्वाट्स जैसी एक्‍सरसाइज कार्डियो का हिस्सा होती हैं, जो महिलाओं को पतली कमर पाने में मदद करती हैं। हार्ट हेल्थ के लिए भी कार्डियो करना फायदेमंद होता है।

कार्डियो एक्सरसाइज क्या है?

कार्डियो शब्द कार्डियोवस्कुलर से आया है, जिसका मतलब है हृदय और ब्लड सर्कुलेशन से संबंधित समस्याओं में लाभदायक होना। कार्डियो एक्सरसाइज वे गतिविधियां होती हैं, जो हृदय की धड़कन बढ़ाती हैं और शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव

कार्डियो एक्सरसाइज में शामिल व्यायाम

  • दौड़ना।
  • तेज चलना।
  • साइकलिंग।
  • तैराकी।
  • जंपिंग जैक।
  • रोप स्किपिंग।
  • ज़ुम्बा या एरोबिक्स डांस।
  • ट्रेडमिल पर वर्कआउट।

कार्डियो के मुख्य फायदे

1. हार्ट हेल्थ में सुधार

---खबर नीचे जारी है---

कार्डियो एक्सरसाइज दिल को मजबूत बनाती है, जिससे खून का फ्लो शरीर में बेहतर होता है। यह हाई बीपी, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

2. वजन घटाने में सहायक

---खबर नीचे जारी है---

जब आप कार्डियो करते हैं तो शरीर कैलोरी बर्न करता है। नियमित रूप से कार्डियो करने से शरीर में फैट कम होता है और वजन नियंत्रित होता है।

3. फेफड़ों की क्षमता बढ़ाएं

---खबर नीचे जारी है---

कार्डियो से फेफड़े अधिक ऑक्सीजन लेने लगते हैं, जिससे सांस लेने की क्षमता बढ़ती है और शरीर को कम थकान महसूस होती है।

4. मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं

---खबर नीचे जारी है---

कार्डियो हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है, जिससे भोजन तेजी से पचता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर अधिक बढ़ता है।

5. मेंटल हेल्थ में सुधार

---खबर नीचे जारी है---

कार्डियो करने से एंडोर्फिन (हैप्पी हार्मोन) निकलता है, जिससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से राहत मिलती है।

6. नींद की क्वालिटी में सुधार

---खबर नीचे जारी है---

जो लोग नियमित रूप से कार्डियो करते हैं, उन्हें रात को अच्छी और गहरी नींद आती है। यह अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी कारगर होता है।

---खबर नीचे जारी है---

7. डायबिटीज नियंत्रण में मददगार

कार्डियो करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी लाभदायक होता है।

---खबर नीचे जारी है---

8. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं

कार्डियो करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे इंसान सर्दी-ज़ुकाम जैसी आम बीमारियों के घेरे में कम आता है।

---खबर नीचे जारी है---

9. एजिंग के प्रोसेस को धीमा करें

कार्डियो से स्किन सेल्स की एजिंग स्लो होती है और शरीर लंबे समय तक एक्टिव और जवान महसूस करता है।

---खबर नीचे जारी है---

कार्डियो के प्रकार?

  • 1. लो-इंटेंसिटी कार्डियो- धीमी गति से चलना, साइकलिंग, तैराकी
  • 2. हाई-इंटेंसिटी कार्डियो- तेज दौड़ना, जंपिंग आदि।
  • 3. ग्रुप कार्डियो एक्टिविटीज- जुम्बा, डांस और एरोबिक्स।

सावधानियां

  • कार्डियो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले हल्का वॉर्मअप जरूर करें।
  • पानी पीते रहें और बॉडी को हाइड्रेट रखें।
  • यदि आप हृदय रोगी हैं या किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
  • ओवरट्रेनिंग न करें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।

ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 30, 2025 07:41 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola