आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में फिजिकल एक्टिविटी और फिटनेस को लेकर हम सभी कुछ न कुछ एक्टिविटी को अपनाते हैं। इनमें डांस, योग, जिम या फिर रनिंग जैसे व्यायाम शामिल हैं, जिसे करने से हम अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि ऐसी शारीरिक गतिविधियों की आदतें आपके दिल को कमजोर कर रही हैं? जी हां, कुछ लोगों में इस प्रकार की एक्टिविटी का असर खतरनाक हो जाता है। हाल ही में बरेली के 50 वर्षीय वसीम को डांस करते हुए सडन कार्डियक अरेस्ट आ गया, जिस वजह से उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।
यह दर्दनाक घटना उनकी अपनी सालगिरह के मौके पर हुई थी। ऐसे में सभी लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कैसे दिल की बीमारियों से दूर रहने के बाद भी उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया? इस लेख में हम जानेंगे कि कार्डियोवस्कुलर हेल्थ क्यों महत्वपूर्ण है और इसे बेहतर बनाए रखने के लिए हमें क्या कदम उठाने चाहिए।
क्या हुआ था वसीम के साथ?
यह दर्दनाक घटना यूपी के बरेली में हुई थी। बुधवार रात को शाहबाद निवासी 50 वर्षीय जूता कारोबारी वसीम सरवत अपनी पत्नी के साथ शादी की सिल्वर जुबली सेलिब्रेट कर रहे थे। उन्होंने पीलीभीत के एक मैरिज हॉल में भव्य आयोजन भी करवाया था। जश्न के बीच अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए अचानक वे गिर पड़े। उन्हें जमीन पर लेटा देख लोगों ने समझा कि वह मजाक कर रहे हैं, मगर कोई नहीं जानता था कि वे इस बीच अपने दिल के हाथों हार बैठे हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों उछलता है पित्त? जानें कैसे करें बचाव
अस्पताल में हुई पुष्टि
वसीम के न उठने के बाद उनके परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
Cardiac Arrest के मामलों में वृद्धि
पहले के समय में कार्डियक अरेस्ट अधिक आयु के लोगों को प्रभावित करता था, मगर अब युवा इस आपात मेडिकल स्थिति की चपेट में आने लगा है। यह एक चिंताजनक विषय है क्योंकि भारत में डायबिटीज के बाद सबसे ज्यादा कोई घातक स्वास्थ्य समस्या सामने आई है, तो वह दिल की बीमारियों से जुड़ी होती है। कार्डियक अरेस्ट के मामले इनमें ज्यादा पाए जाते हैं। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज में भी कार्डियो प्रॉब्लम्स की वजह से मौतों के मामले बढ़ गए हैं। यह लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी होती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
भारत के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ के अनुसार, कार्डियक प्रॉब्लम्स के बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण हार्ट में ब्लॉकेज हो सकता है। वे बताते हैं कि आजकल युवा जिनकी अचानक मौत हुई है, उनका एक ही कारण है सडन कार्डियक अरेस्ट आना। डॉक्टर कहते हैं कि कार्डियक अरेस्ट ही सिर्फ एक ऐसी बीमारी होती है या मेडिकल कंडीशन होती है, जिसमें तुरंत इंसान की मृत्यु हो जाती है। कैंसर, लंग डिजीज या कोई भी बीमारी हो, तो उससे मौत कुछ समय बाद होती है। ऐसे में हर किसी को कार्डियो हेल्थ के बारे में सबकुछ जानना चाहिए।
कार्डियक अरेस्ट के संकेत
हालांकि, कार्डियक अरेस्ट अचानक आता है, इसलिए इसके संकेतों को बारे में ज्यादा समझाया नहीं जा सकता है लेकिन कुछ ट्रिगर पॉइंट्स है, जिन्हें समझा जा सकता है।
- अचानक सांस लेने में कठिनाई होना।
- अचानक गिर जाना।
- थका हुआ महसूस करना।
- जी मिचलाना।
- छाती में दर्द।
- होश खो देना।
- चक्कर जैसे आना।
किन्हें ज्यादा होता है कार्डियक अरेस्ट?
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को।
- कोलेस्ट्रॉल असंतुलन की समस्या से परेशान मरीज।
- शुगर के मरीजों।
- फैमिली हिस्ट्री में दिल की बीमारी।
- ज्यादा सिगरेट पीने वाले लोगों को।
कार्डियक अरेस्ट का सही उपचार क्या?
हालांकि, कार्डियक अरेस्ट होने पर सीधा मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए क्योंकि बिना डॉक्टर जान बचाना मुमकिन नहीं होता है। इसलिए, अगर किसी को कोई भी लक्षण महसूस हो या अचानक ऐसी स्थिति सामने आ जाए, तो तुरंत इमरजेंसी में चेकअप करवाना चाहिए। अगर आपको संभावनाएं हैं कि आप भी इस परेशानी का सामना कर सकते हैं, तो सीटी स्कैन करवा सकते हैं।
कार्डियोवस्कुलर हेल्थ सही रखने के लिए क्या करें?
Cardiac Arrest को सही रखने के लिए कुछ लाइफस्टाइल फैक्टर्स पर हमें ध्यान देने की जरूरत होती है।
- नियमित रूप से व्यायाम करते रहें।
- हेल्दी डाइट का सेवन करें। आप सब्जी, फल और साबुत अनाज का सेवन जरूर करें।
- ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की निगरानी समय-समय पर करते रहें।
- तनाव कम करें।
- धूम्रपान और शराब पीने से बचें।
- वजन को नियंत्रित करें।
ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स, बिगड़ जाएगी सेहत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
3 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
7 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
8 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
11 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines