Cardiac Arrest Symptoms in Males vs Females: कोरोना काल के बाद से आपने “कार्डियक अरेस्ट” से हुईं मौत की खबरें कई सुनी हुईं होंगी। ज्यादातर खबरों में व्यक्ति की जान जिम करते समय या वॉक करते समय या फिर बिना किसी लक्षण दिखे हुईं और उसकी वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। पिछले कुछ सालों से कार्डियक अरेस्ट के लक्षण भी बढ़ते जा रहे हैं। इसका कारण हमारी बदलती और बिगड़ती लाइफस्टाइल है। ऐसे में लोगों के बीच दिल से संबंधित रोग का खतरा बढ़ता जा रहा है और वो कब हार्ट के मरीज बन जाते हैं इसका पता सही समय पर डॉक्टर से संपर्क करके ही चल सकता है।
बात करें अगर कार्डियक अरेस्ट के लक्षण की तो इसे लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि ये पुरुष और महिला दोनों में अलग-अलग तरह से हो सकते हैं। दोनों में कार्डियक अरेस्ट के लक्षणों की पहचान करना लेना सभी के लिए जरूरी है और इन लक्षण को जानकर डॉक्टर से संपर्क करना भी जरूरी होता है। आज हम आपको कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest Causes) के उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों और महिलाओं में अलग होते हैं, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Cardiac Arrest क्या है?
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण को जान लेने से पहले ये जानना जरूरी है कि ये आखिर है क्या? दरअसल, कार्डियक अरेस्ट एक तरह की दिल से जुड़ी गंभीर समस्या है। ऐसे परिस्थित में व्यक्ति के शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन का सप्लाई थम जाता है। डॉक्टर्स के अनुसार कार्डियक अरेस्ट के दौरान अचानक से दिल, ब्लड पंप करना रोक देता है और फिर शरीर के अन्य अंगों में रक्त और ऑक्सीजन जाना रुक जाता है और फिर कुछ ही मिनट में व्यक्ति की मौत हो सकती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ती है सोरायसिस की समस्या? जानिए लक्षण, प्रकार और इलाज
Heart Attack से ज्यादा खतरनाक है Cardiac Arrest
आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि कार्डियक अरेस्ट एक तरह का हार्ट अटैक है। जबकि, ऐसा नहीं है हार्ट अटैक की तुलना में कार्डियक अरेस्ट को ज्यादा खतरनाक माना गया है। इस दौरान दिल की धड़कन बढ़ जाती है और ये 300 से 400 तक पहुंच जाता है। पुरुष और महिलाओं में कार्डियक अरेस्ट के लक्षण भी अलग होते हैं।
Cardiac Arrest Symptoms in Males
- शरीर का बेजान हो जाना
- अचानकर सीने में दर्द उठना
- सांस लेने में समस्या होना
- जी मिचलाना
- अचानक से पसीना आना
Cardiac Arrest Symptoms in Females
- पेट में असहनीय दर्द होना
- जी मिचलाना या उल्टी होना
- सांस लेने में समस्या होना
- बेचैनी महसूस होना
- सीने में दर्द के साथ जलन महसूस होना
- बेहोशी होना या महसूस होना
ये भी पढ़ें- घर के बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी हो सकते हैं Allergy के शिकार
तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी
अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण खुद में नजर आते हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ऐसे में आपको जल्द से जल्द कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। दिल के डॉक्टर से संपर्क कर आपका बेहतर इलाज हो सकेगा।
वीडियो से जानिए क्यों युवाओं में बढ़ रहा है Cardiac Arrest?
Disclaimer: हमारी ओर से इस खबर को सिर्फ जागरूक करने के लिए लिखा गया है। News24 इसे लेकर कोई दावा नहीं करता है। सेहत से संबंधित पढ़ने के बाद और उसे अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
10 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines