Cancer Symptoms: कैंसर आने से पहले शरीर देता है ये संकेत, आचार्य मनीष ने बताया क्या है Cancer को रिवर्स करने का तरीका

Cancer Symptoms: जब भी शरीर में कैंसर पनपता है तो उसके लक्षण हमारे शरीर पर पहले ही दिखाई देने लगते हैं. आचार्य मनीष ने बताया है कि Cancer होने से पहले बॉडी में 3 बदलाव दिखते हैं जो बहुत कॉमन है. यह बदलाव कुछ और नहीं बल्कि कैंसर के होने का संकेत देते हैं. आइए जानते हैं उन्होंने इसे रिवर्स करने का क्या तरीका बताया है?

cancer symptoms in body

Cancer Symptoms: कैंसर एक खतरनाक बीमारी है. इस बीमारी का इलाज है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी पहचान करना काफी मुश्किल होता है. जब कैंसर शरीर में पनपता है तो हमारी बॉडी में कुछ आम से बदलाव होते हैं. शायद यही वजह है कि लोग शुरुआती स्टेज में समझ नहीं पाते हैं कि ये किसी बड़ी बीमारी का लक्षण है. आचार्य मनीष ने हाल ही में बताया है कि कैंसर कोई भी हो, हर प्रकार के कैंसर में हमारे शरीर के अंदर तीन बदलाव दिखते हैं. इन्हें पहचान लीजिए और समय से इलाज शुरू कर दीजिए.

विज्ञापन

कैंसर के 3 शुरुआती लक्षण। Early Cancer Symptoms

हीमोग्लोबिन कम होना (Low Hemoglobin)- आचार्य बताते हैं कि कैंसर का सेल अगर किसी के शरीर में बन रहा है तो उसका हीमोग्लोबिन बार-बार कम होगा. खून की मात्रा कम होने का ठोस कारण नहीं पता लग रहा है तो यानी शरीर में कहीं न कहीं कैंसर पनपने लगा है. क्योंकि खून कैंसर के सेल को बढ़ने में मदद करता है.

विज्ञापन

वजन कम होना (Sudden Weight Loss)- वजन का अचानक से कम होने लगना भी कैंसर होने के शुरुआती स्टेज का लक्षण होता है. अगर आप वेट लॉस करने के लिए कोई एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं और अच्छी डाइट ले रहे हैं फिर भी वजन कम हो रहा है तो इस बदलाव को हल्के में न लें. आचार्य मनीष के अनुसार, अचानक वजन गिरना कैंसर का कारण होता है.

विज्ञापन

गांठ उभरना (Lumps on Body)- शरीर में कैंसर होने पर गांठें होती हैं. हालांकि, हर गांठ कैंसर की नहीं होती है लेकिन अगर कोई गांठ बढ़ने लगे तो उसे तुरंत कैंसर की जांच करवानी चाहिए. यह गांठ ट्यूमर भी हो सकती है.

क्या है कैंसर का इलाज?

कैंसर का इलाज करने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि वह कौन से स्टेज पर है. इसके बाद सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और टारगेटेड थेरेपी की मदद ले सकते हैं. आचार्य मनीष के अनुसार, अगर कैंसर बहुत छोटे स्टेज पर है तो उसे थेरेपी और डाइट की मदद से रिवर्स किया जा सकता है. मगर यदि कैंसर फैल चुका है तो उसके लिए सही और जरूरी इलाज करवाना चाहिए. हल्दी, लहसुन, अदरक, गिलोय जैसी जड़ीबूटियों और एंटीबैक्टीरियल चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ