Cancer Symptoms in Men: कैंसर एक जानलेवा बीमारी होती है. यह पुरुषों और मर्दों दोनों को हो सकता है. हाल ही में यूके के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जीरी कुब्स ने कहा है कि कैंसर होने पर मर्द का शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है जो सबको समझ नहीं आते हैं लेकिन वे कैंसर के हो सकते हैं. दरअसल, कैंसर का सेल जब शुरुआती स्टेज में होता है तो अलग-अलग बदलाव होते हैं. अगर इन्हें समय रहते समझ लिया जाए तो इलाज शुरू किया जा सकता है और कैंसर को रिवर्स किया जा सकता है.
पुरुषों में दिखते हैं कैंसर के ये 4 शुरुआती लक्षण। Cancer Symptoms in Men
बदन दर्द- अगर किसी पुरुष को लगातार ही बिना कारण शरीर में दर्द बना रहता है तो वह कैंसर का एक शुरुआती लक्षण हो सकता है. दरअसल, ऐसे लक्षण स्टेज जीरो में दिखते हैं जब कैंसर बहुत छोटा होता है.
पीठ का दर्द- डॉक्टर के अनुसार, पुरुष को पीठ में दर्द होना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है. दरअसल, कैंसर सेल उभरने पर मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी होती है जिस वजह से पीठ में दर्द होता है.
थकान और कमजोरी- वैसे तो यह संकेत गंभीर नहीं होता है लेकिन पर्याप्त नींद लेने और आराम करने के बाद भी मर्दों को थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो यह किसी गंभीर कैंसर के शरीर में पनपने का लक्षण हो सकता है.
वजन घटना- पुरुषों का अचानक वजन कम होना भी एक गंभीर संकेत है. यदि किसी का वेट बिना कारण और बिना एक्सरसाइज के कम हो रहा है तो कैंसर की वजह से भी ऐसा हो सकता है.
कैंसर से बचाव के 7 असरदार उपाय। Cancer Prevention Tips
- पुरुषों को कैंसर से बचने के लिए कुछ आदतों में सुधार करना चाहिए और कुछ अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए.
- तंबाकू और सिगरेट का सेवन बिल्कुल न करें.
- शराब पीने से परहेज करें.
- रोजाना व्यायाम करें ताकि वजन न बढ़ सके.
- अपने शरीर को विटामिन-डी की कमी से बचाने के लिए धूप में जरूर जाएं.
- आहार, अच्छा, पौष्टिक और संतुलित आहार आपको हर बीमारी से बचा सकता है.
- शरीर में होने वाले नए बदलावों पर ध्यान दे और उनकी जांच करवाएं.
- फिजिकल रिलेशन बनाते समय भी सेफटी का ध्यान रखें.
- साल में 1 या 2 बार पूरे शरीर की जांच और कैंसर स्क्रीनिंग करवाएं.
ये भी पढ़ें-डायबिटीज मरीजों के शरीर में विटामिन बी-12 की कमी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया क्या खाने से बढ़ेगा Vitamin
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
6 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
8 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
11 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
13 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
15 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines