Cancer: कैंसर, किसी सेल्स के असामान्य तरीके से बढ़ने की बीमारी है। आमतौर पर, हमारे शरीर की सेल्स नियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं और अलग होती हैं। जब सामान्य सेल्स को नुकसान पहुंचता है, तो वे मर जाती हैं और उनकी जगह स्वस्थ कोशिकाएं ले लेती हैं। कैंसर की सेल्स बढ़ती रहती हैं और जब उन्हें रुकना चाहिए तो कई गुना बढ़ जाती हैं। कैंसर शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर उस सेल के लिए किया जाता है जहां यह शुरू होता है। बच्चों में अलग-अलग तरह के लगभग 100 से ज़्यादा के कैंसर होते हैं।
कैंसर के लक्षण
- वजन कम होना
- शरीर में सूजन
- लगातार कफ बनना
- खाना निगलने में दिक्कत होना
- रात में पसीना आना
- तिल में बदलाव होना
- पेशाब में खून आना
- दर्द महसूस होना
ये भी पढ़ें- तेलंगाना में मिस्ट्री वायरस का कहर; सांस की नली पर करता है अटैक, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
ज्यादातर कैंसर में ट्यूमर होता है और इन्हें पांच चरणों में डीवाइड किया जा सकता है।
0 स्टेज यह दिखाता है कि आपको कैंसर नहीं है।
पहला चरण- इस स्टेज में ट्यूमर छोटा होता है और कैंसर सेल्स केवल एक क्षेत्र में फैलती हैं।
पहले और दूसरे स्टेज- पहले और दूसरे स्टेज में ट्यूमर का आकार बड़ा हो जाता है और कैंसर कोशिकाएं पास स्थित अंगों और लिम्फ नोड्स में भी फैलने लगती हैं।
चौथा चरण- कैंसर का आखिरी और बेहद खतरनाक स्टेज, जिसे मेटास्टेटिक कैंसर (metastatic cancer) भी कहते हैं। इस स्टेज में कैंसर शरीर के दूसरे अंगों में फैलना शुरू कर देता है।
कैंसर का इलाज
डॉक्टर कैंसर के प्रकार और अवस्था के आधार पर इलाज का विकल्प तय कर सकता है। आमतौर पर, कैंसर के उपचार में मुख्य रूप से सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, हार्मोन थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और स्टेम सेल ट्रांसप्लांट्स शामिल हैं।
सर्जरी
डॉक्टर सर्जरी के जरिए कैंसर के ट्यूमर या किसी अन्य कैंसर प्रभावित क्षेत्र को हटाने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी डॉक्टर बीमारी की गंभीरता का पता लगाने के लिए भी सर्जरी करते हैं।
कीमोथेरेपी
कीमोथेरेपी को कई चरणों में किया जाता है। इस प्रॉसेस में ड्रग्स के जरिए कैंसर की सेल्स को खत्म की जाती है। हालांकि, उपचार का यह तरीका किसी-किसी के लिए काफी दुखदाई होता है।
रेडिएशन थेरेपी
रेडिएशन कैंसर सेल्स पर सीधा असर करता है और उन्हें दोबारा बढ़ने से रोकता है। कुछ लोगों को इलाज में सिर्फ रेडिएशन थेरेपी तो किसी-किसी को रेडिएशन थेरेपी के साथ सर्जरी और कीमोथेरेपी भी दी जाती है।
इम्यूनोथेरेपी
इम्यूनोथेरेपी कैंसर की सेल्स से लड़ने में सक्षम बनाती है।
हार्मोन थेरेपी
इस थेरेपी का उपयोग उन कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है, जो हार्मोन से प्रभावित होते हैं। हार्मोन थेरेपी से स्तन और प्रोस्टेट कैंसर में काफी हद तक सुधार होता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
47 mins agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
3 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
3 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
6 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
7 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
10 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
10 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines