Cancer Risk: आजकल डिब्बा बंद खाने का चलन बढ़ा है। दुकानें हों या फिर मॉल हर जगह डिब्बा बंद फूड्स की भरमार है। ज्यादातर लोग लोग डिब्बा बंद यानी (अल्टा प्रोसेस्ड फूड्स) खाने को पसंद भी करते हैं, लेकिन एक स्टडी के अनुसार, इन फूड्स के सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए अगर आप भी डिब्बा बंद फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो जल्द इनसे दूरी बना लें।
दरअसल, लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में एक नई रिसर्च हुई है, जिसमें पाया गया है कि जो लोग लंबे समय से अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का कर रहे हैं, उनके शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। शोधकर्ता एज़्टर वामोस ने स्टडी में ये बताया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से सिर्फ कैंसर का खतरा ही नहीं है, बल्कि ये सेहत के लिए भी सबसे हानिकारक फूड है।
और पढ़िए –Weight Loss Tips: वजन को कम करने के लिए फॉलो करें ये डाइट, खाते-पीते हो जाएंगे फिट
रिसर्च में इन बीमारियों के होने का दावा भी किया गया
रिसर्च में ये भी दावा किया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के सेवन से मोटापे, टाइप 2 डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर हार्ट डिजीज भी हो सकती हैं। इनमें हार्ट स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसी समस्याएं शामिल होती हैं, इनसे बचने के लिए अल्टा प्रोसेस्ड फूड्स से जितना जल्द हो सके दूसरी बना लेनी चाहिए।
इतने लोगों पर की गई स्टडी
इस स्टडी में यूके बायोबैंक के रिकॉर्ड में लगभग 200,000 वयस्क लोगों की जानकारी रखी गई. जिसमें शोधकर्ताओं ने उनकी 10 साल की सेहत पर नजर रखी और साथ ही उनमें 34 तरह के कैंसर पर नजर रखी गई, उन्होंने ये भी जांचा कि कैंसर से कितने लोगों की मौत हो रही है।
10 फीसदी अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन बढ़ाता है 2 फीसदी कैंसर का खतरा
इम्पीरियल कॉलेज में हुई स्टडी में बताया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के सेवन से सबसे ज्यादा ओवेरियन कैंसर और ब्रेन कैंसर का खतरा बढ़ता है। सबसे ज्यादा मरने वालों को ओवेरियन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर था, जो लोग अपनी डाइट में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन 10 प्रतिशत भी बढ़ाते हैं तो उन्हें कैंसर होने का खतरा करीब 2 फीसदी बढ़ जाता है।
कौन-कौन से हैं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स
पिज्जा
पास्ता
बर्गर
पैक्ड स्नैक्स
इंस्टेंट नूडल्स
सूप
रेडी टू ईट मील्स
फिजी कोल्ड ड्रिंक्स
केक
बिस्किट
डिब्बाबंद मिठाई
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
26 mins agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
3 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
5 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
5 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
8 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines