Bhungadi Fruit Benefits: कई सारे फल ऐसे होते हैं जो सिर्फ राजस्थान में उगते हैं और इनकी डिमांड लोगों के बीच काफी रहती है। भूंगड़ी फल की काफी डिमांड रहती है और ये बाजार में काफी महंगी बेची जाती है। यह बेर ज्यादातर बीकानेर और इसके आसपास के इलाकों में काफी बड़ी तादाद में उगती है। देसी हो चाहे विदेशी लोग इसे बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। हम बात कर रहे है भूंगड़ी फल, जो कांटेदार पेड़ पर उगता है। इस फल से कई तरह की चीजें बनती है, इनसे खट्टाई और मिर्च भी बनाई जाती है।
आपको बता दें, राजस्थान में झाड़ियां काफी ज्यादा होती हैं। लेकिन यहां पर कुछ ऐसी भी झाड़ियां हैं, जो सिर्फ राजस्थान में ही पाई जाती हैं और इन झाड़ियां में उगने वाले फल को भूंगड़ी फल के नाम से जानते हैं। इस फल को खाने से सेहत पर काफी अच्छा असर पड़ता है। इन दिनों सूखे बेर मिल रहे हैं और इन बेर को खाने से कई बीमारियों पर रोकथाम की जा सकती है। क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन मिलते हैं। आमतौर पर इस फल का सीजन 4 महीने तक रहता है। यह सूखा बेर खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।
ये भी पढ़ें- मौसम बदल रहा है, आदतें बदलें…इंतजार में हैं 5 बीमारियां
भूंगड़ी फल काफी ज्यादा डिमांड में रहता है। अभी दिवाली के आस-पास इसका सीजन शुरू होगा और इसका टेस्ट दोगुना हो जाता है। ये फल काफी मीठे होते हैं।
इसके फायदे
बेर को खाने से सेहत को कई तरह से फायदे मिलते हैं, इसमें मिलने वाला विटामिन शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में, वजन कम करने, कैंसर को रोकने में कारगर, हार्ट अटैक को रोकने में, तनाव को कम करने और दिमाग की एकाग्रता बढ़ाने का काम करता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 hr agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
5 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
6 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines