Climate Change And Health: बदलते मौसम में कई लोग सर्दी और खांसी का शिकार हो रहे हैं। परेशानी उनको ज्यादा हो रही है, जो अपनी कुछ आदत नहीं बदल रहे हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। एका-एक सर्दी बढ़ गई है, जिसका असर लोगों, खासकर बड़े-बुजुर्गों और छोटे बच्चों की हेल्थ पर काफी असर पड़ रहा है। तापमान बदलने से जब हम तालमेल सही से न बिठा पाएं, तो इसके कारण सर्दी-खांसी की शिकायत सभी को हो रही है। इस परे्शानी से बचने के लिए सबसे पहले आपको अपनी आदतों को बदलना चाहिए। इन दिनों एहतियात बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

बीमार हो रहे हैं लोग

बदलते मौसम में सर्दी और जुखाम, वायरल, बुखार के मरीजों की तादाद काफी बढ़ रही है। ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, बुखार, टाइफाइड, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टरर्स की मानें, तो मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह मौसम का बदलता मिजाज है। सुबह-शाम की ठंड और दिन में गर्मी होने से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन

बदलते मौसम के चलते शरीर में दिखने वाले लक्षण

  • भरा नाक
  • गले में खराश होना
  • लगातार छींक आना या सुबह के समय उठते ही छींक आना
  • आंखों में पानी
  • नाक से गले में कफ का जाना
  • तेज बुखार या मांसपेशियों में दर्द होना

आदतें बदलें

  • तेज रफ्तार में पंखा न चलाए।
  • ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन करने से बचें।
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • हाथ-मुंह धोते रहे और मास्क का प्रयोग करें।
  • पौष्टिक आहार लेने की आदत बनाएं।
  • कूलर और बाग-बगीचों में पानी जमा न होने दें।
  • गरम खाना खाएं और खूब पानी पीएं।
  • पानी हमेशा उबाल कर ही पीएं।
  • ठंड लगने पर पूरी बाजू के कपड़े पहनना शुरू कर दें।
  • सोते समय एसी के संपर्क में न आएं।
  • तबियत खराब होने पर खुद ही दवा न लें, बल्कि अच्छे डॉक्टर से इलाज कराएं।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ