Cancer Ke Lakshan: हर साल लाखों नए कैंसर के मामले सामने आते हैं और ना जाने कितने लोग मौत को गले लगा लेते हैं. पिछले कुछ सालों में तरह-तरह के कैंसर को देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, कैंसर की बीमारी एकदम नहीं होती है. यह धीरे-धीरे पनपती है और फिर शरीर के किसी हिस्से में अपनी जगह बना लेती है. बहुत सारे लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में पता ही नहीं है. एक रिसर्च के मुताबिक कैंसर होने से पहले कई तरह के संकेत शरीर को देता है. इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए. यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि कैंसर होने से पहले शरीर किन लक्षणों को दिखाता है.
क्या आपको भी बार-बार लगता रहता है पेशाब? इन आसान टिप्स से मिलेगी जल्दी राहत
कैंसर होने से पहले शरीर क्या संकेत देता है?
हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी होना- आचार्य मनीष जी का कहना है कि अगर बिना किसी कारण इंसान के हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी हो रही है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. यह कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है, जिसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
लगातार वजन घटना- अगर सही डाइट लेने के बाद भी वजन घट रहा है तो आपको अपना चेकअप करवाना चाहिए. ऐसा अक्सर कैंसर के शुरुआती दिनों में होता है. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि वजन घटने की वजह सिर्फ कैंसर हो. आपको कोई और बीमारी भी हो सकती है.
कमजोरी महसूस होना- कमजोरी कैंसर जैसी बीमारी में सबसे पहले होती है. कमजोरी होना या बिना काम करे थकान महसूस होना भी कैंसर का शुरुआती संकेत है. अगर आपको बिना वजह कमजोरी महसूस होने लगी है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
स्किन में अजीब बदलाव होना- कैंसर होने से पहले स्किन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. अक्सर लोगों को तिल होने की समस्या नजर आती है. कई बार तिल का रंग या आकार बदलने लगता है. घाव लंबे वक्त तक नहीं भरता है. एक्सपर्ट का कहना है कि यह स्किन कैंसर होने का शुरुआती लक्षण है.
कैंसर का पता लगाने के लिए क्या करना चाहिए?
- आपको साल में एक से दो बार हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए. खासतौर पर शरीर में होने वाली बड़ी बीमारियों के लिए. ऐसा करने से आपको बीमारी का पता टाइम पर लग सकता है.
- तंबाकू या शराब से दूरी बनाएं, क्योंकि कैंसर की बीमारी अक्सर इन दोनों चीजों का सेवन करने की वजह से होती है.
- अपनी डाइट में संतुलित आहार शामिल करें और अपनी लाइफ को एक्टिव रखें. ज्यादा बैठने का काम ना करें.
- शरीर के संकेतों को हल्के में ना लें. अगर आपको कोई भी संकेत नजर आ रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी बार-बार लगता रहता है पेशाब? इन आसान टिप्स से मिलेगी जल्दी राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
4 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
8 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
23 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines