---विज्ञापन---

क्या आपको भी बार-बार लगता रहता है पेशाब? इन आसान टिप्स से मिलेगी जल्दी राहत

अक्सर लोगों की यह समस्या रहती है कि उन्हें बार-बार पेशाब आता रहता है. इस कारण वह कहीं दूर जाने से भी कतराते हैं. ऐसे में हम आपको इसकी वजह और समस्या से कैसे राहत पाया जा सकता है इसके बारे में बताएंगे.

---विज्ञापन---

आज के वक्त की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के बीच कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या देखने को मिल रही है. इसी में पेशाब की समस्या भी लोगों में तेजी से फैल रही है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बड़ी संख्या में लोग बार-बार पेशाब आने की शिकायत लेकर आ रहे हैं, और इस समस्या से बहुत परेशान है. एक्सपर्ट्स ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान और कम फिजितकल एक्टिविटी है, जो शरीर को कई बीमारियों को घर बना देती है.

बार-बार पेशाब आने की क्या है वजह?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, वह अगर अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लें, तो वह इस समस्या से राहत पा सकते हैं. बार-बार पेशाब आने (Frequent Urination) की वजहों में शुगर (Diabetes) या यूरिन इन्फेक्शन, प्रोस्टेट का बढ़ना, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव, ब्लैडर की कमजोरी, तनाव, एंग्जायटी भी इसका कारण बन सकती हैं.

---विज्ञापन---

इसके अलावा, कई रिसर्च नें खराब लाइफस्टाइल को इस समस्या का जिम्मेदार ठहराया गया है. हमारी रोजमर्रा की आदतें, खानपान, ज्यादा कैफीन या फ्लूइड का सेवन, तनाव और ब्लैडर की कमजोर होने के कारण बार-बार पेशाब की समस्या देखने को मिलती है.

कैसे पाएं इस समस्या से राहत?

---विज्ञापन---

इस समस्या से राहत पाने के लिए कई घरेलू उपचार का सहारा लिया जा सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ फूड्स का सेवन आपको इस डिजीज से राहत दिला सकता है. हालांकि, यह बात भी समझें कि जो लोग ज्यादा पानी पीते हैं, बार-बार चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन ब्लैडर को इरिटेट करता है, जिससे यह समस्या बनती है.

  • इस समस्या से राहत पाने के लिए आप धनिए के बीज का पानी पी सकते हैं. यह ब्लैडर को शांत रखने और हल्के इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करता है. इसका पानी पीने के लिए एक चम्मच धनिया के बीज को रातभर पानी में डालें और सुबह उसे छानकर पानी पी लें.
  • आंवला और शहद का सेवन से भी आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव करने में मदद करता है. इसका सेवन करने के लिए आप एक चम्मच में आंवला पाउडर या जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में दो बार ले सकतें हैं.
  • दूध के साथ अश्वगंधा के सेवन से भी आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. इससे आपका ब्लैडर की होल्डिंग कैपेसिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी. इसका सेवन करने के लिए रात में सोने से पहले आप गर्म दूध में खोड़ा अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 27, 2026 03:03 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola