कैंसर होने से पहले शरीर क्या संकेत देता है? एक्सपर्ट ने बताया लोग किन बातों को करते हैं नजरअंदाज

Cancer Symptoms: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो अचानक नहीं होती. यह धीरे-धीरे शरीर में अपने आने की दस्तक देती है और फिर पूरी तरह से अपनी जगह बना लेती है. हालांकि, बहुत सारे लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में पता ही नहीं है.

Cancer Ke Lakshan

कैंसर की पहली स्टेज में क्या होता है? Image Credit- Shutterstock

Cancer Ke Lakshan: हर साल लाखों नए कैंसर के मामले सामने आते हैं और ना जाने कितने लोग मौत को गले लगा लेते हैं. पिछले कुछ सालों में तरह-तरह के कैंसर को देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, कैंसर की बीमारी एकदम नहीं होती है. यह धीरे-धीरे पनपती है और फिर शरीर के किसी हिस्से में अपनी जगह बना लेती है. बहुत सारे लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में पता ही नहीं है. एक रिसर्च के मुताबिक कैंसर होने से पहले कई तरह के संकेत शरीर को देता है. इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए. यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि कैंसर होने से पहले शरीर किन लक्षणों को दिखाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर होने से पहले शरीर क्या संकेत देता है?

हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी होना- आचार्य मनीष जी का कहना है कि अगर बिना किसी कारण इंसान के हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी हो रही है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. यह कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है, जिसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
लगातार वजन घटना- अगर सही डाइट लेने के बाद भी वजन घट रहा है तो आपको अपना चेकअप करवाना चाहिए. ऐसा अक्सर कैंसर के शुरुआती दिनों में होता है. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि वजन घटने की वजह सिर्फ कैंसर हो. आपको कोई और बीमारी भी हो सकती है.
कमजोरी महसूस होना- कमजोरी कैंसर जैसी बीमारी में सबसे पहले होती है. कमजोरी होना या बिना काम करे थकान महसूस होना भी कैंसर का शुरुआती संकेत है. अगर आपको बिना वजह कमजोरी महसूस होने लगी है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
स्किन में अजीब बदलाव होना- कैंसर होने से पहले स्किन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. अक्सर लोगों को तिल होने की समस्या नजर आती है. कई बार तिल का रंग या आकार बदलने लगता है. घाव लंबे वक्त तक नहीं भरता है. एक्सपर्ट का कहना है कि यह स्किन कैंसर होने का शुरुआती लक्षण है.

कैंसर का पता लगाने के लिए क्या करना चाहिए?

  • आपको साल में एक से दो बार हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए. खासतौर पर शरीर में होने वाली बड़ी बीमारियों के लिए. ऐसा करने से आपको बीमारी का पता टाइम पर लग सकता है.
  • तंबाकू या शराब से दूरी बनाएं, क्योंकि कैंसर की बीमारी अक्सर इन दोनों चीजों का सेवन करने की वजह से होती है.
  • अपनी डाइट में संतुलित आहार शामिल करें और अपनी लाइफ को एक्टिव रखें. ज्यादा बैठने का काम ना करें.
  • शरीर के संकेतों को हल्के में ना लें. अगर आपको कोई भी संकेत नजर आ रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी बार-बार लगता रहता है पेशाब? इन आसान टिप्स से मिलेगी जल्दी राहत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ