Cancer Detecting Test: मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है। आए दिन दुनिया के सामने अक्सर नई-नई रिसर्च आती रहती हैं। कुछ रिसर्च के परिणाम भी चमत्कारी होते हैं। ऐसी ही एक नई रिसर्च के मुताबिक, सांस लेने वाले एक टेस्ट से 3 प्रकार के कैंसर का पता चल सकता है। द सन में छपी एक खबर के मुताबिक, साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के सचिव ने बताया कि यह टेस्ट काफी असरदार और किफायती होगा।
क्या है यह टेस्ट?
एक्सपर्ट के मुताबिक, यह टेस्ट बेहद कारगर है। इस टेस्ट में मरीजों को एक खास बैग के अंदर फूंकने को कहा जाता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे पुलिस वाले शराब की जांच करते हैं। डॉक्टरों ने इस टेस्ट को सस्ता और इसके साथ-साथ शरीर पर कम आक्रामक बताया है। इस टेस्ट को काफी रोमांचक टेक्नीक बताया गया है। इसे कैंसर की जांच में नई सफलता के तौर पर लिया जा रहा है। इस टेस्ट में रोगी की सांसों में मौजूद गुण-अवगुण की जांच की जाएगी।
कौन से कैंसर की होगी जांच?
इस टेस्ट के जरिए तीन प्रकार के कैंसर की जांच हो सकती है- लिवर, पैंक्रियाटिक और एसोफैगल कैंसर। इसके परिणामस्वरूप लोगों की जान बचाई जा सकती है। फिलहाल इस टेस्ट को लेकर ट्रायल चलाए जा रहे हैं, अगर ट्रायल सफल रहे, तो हेल्थ सेक्टर को इसका फायदा मिलेगा। इस नई टेस्टिंग तकनीक में AI द्वारा लंग कैंसर की जांच को भी शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत
कितना घातक है लिवर कैंसर?
लिवर कैंसर एक गंभीर कैंसर का प्रकार है, इससे जान भी जा सकती है। लिवर कैंसर भी कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से प्राथमिक लिवर कैंसर सबसे आम है। यह आपके लिवर की कोशिकाओं में शुरू होता है और फिर शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है। लिवर कैंसर के कुछ शुरुआती संकेत ऐसे होते हैं:
- पेशाब का रंग गहरा होना
- मल का रंग हल्का होना
- जी मिचलाना और उल्टी होना
- पेट में दर्द और सूजन होना
- खून की उल्टी आना
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
पैंक्रियाटिक कैंसर क्या है?
पैंक्रियाटिक कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो अग्नाशय में शुरू होता है। पैनक्रियास एक ग्रंथि है जो भोजन को पचाने में मदद करती है और खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करती है। पैंक्रियास कैंसर के कुछ कारण ये हैं-
- धूम्रपान करना
- मोटापा होना
- शराब का ज्यादा सेवन करना
- जेनेटिक डिसॉर्डर होना
- पैनक्रियास में सूजन होना
- पैनक्रियास में सिस्ट होना
एसोफैगल कैंसर के लक्षण कैसे होते हैं?
एसोफैगल कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो खाने की नली में शुरू होता है, जो भोजन को मुंह से पेट तक ले जाने का काम करती है। यह कैंसर एसोफेगस की अंदरूनी परत में शुरू होता है और फिर अन्य भागों में फैल सकता है। इस प्रकार के कैंसर से निदान काफी समय बाद मिलता है। इस कैंसर के कुछ शुरुआती संकेत हैं-
- निगलने में परेशानी होना
- खाने के दौरान दर्द होना
- वजन कम होना
- थकान महसूस होना
- पेट में दर्द होना
- जी मिचलाना और उल्टी होना
ये भी पढ़ें- Eyes Care Tips: आंखों की रोशनी तेज करने में मददगार हैं ये 5 ड्रिंक्स! जानें पीने का सही तरीका
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
18 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
21 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
21 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
23 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines