Cancer causing drinks: कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही सब डर जाते हैं। अगर आपका खान-पान बेहतर है तो आप इससे दूर रह सकते हैं, लेकिन अगर आपने खाने में लापरवाही बरती तो ये आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।
इंसान के शरीर के किसी भी अंग में कैंसर हो सकता है और इसका कारण आपका बिगड़ा हुआ खान-पान ही होता है। भागदौड़ भरे जीवन में लोग कुछ भी खा लेते हैं जैसे- केमिकल्स युक्त चीजें, तंबाकू, अल्कोहल, पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड़ और इसे खाकर अपना काम चला लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक टाइम के बाद ये आपको ऐसा कर देगा कि आप कोई काम करने के लायक नहीं रहेंगे।
लग जाएगा कैंसर का रोग
गलत खान-पान, शरीरिक गतिविधि, मोटापा, तनाव और बिगड़ी हुई जीवनशैली के कारण कोई भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है। इसलिए कुछ भी हो जाए, लेकिन हमेशा अपने जीवन में इन सभी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ कुछ पेय भी ऐसे होते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि किन पेय से कैंसर का रोग लग सकता है।
इन पांच पेय से होता है कैंसर
एनर्जी ड्रिंक्स
अगर आप भी एनर्जी ड्रिंक के शौकीन हैं, तो इसे जितना जल्दी हो सकें छोड़ दें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इन एनर्जी ड्रिंक में मौजूद आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह मोटापा और डायबिटीज को भी आपके करीब ला सकते हैं।
बोतल बंद पानी भी बना देगा कैंसर का मरीज
अक्सर आप जब भी बाहर जाते हैं, तो पानी की बोतल खरीद लेते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल ठीक नहीं हैं। बोतल बंद पानी में बिस्फेनॉल-ए या BPA पाया जाता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता हैं। अगर आप इस पानी को लगातार पीते हैं, तो आपको ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और चयापचय संबंधी विकारों का खतरा हो सकता हैं। इसलिए जितना हो सके इससे दूर रहें।
शराब कैंसर का सबसे बड़ा कारण
आजकल लोग तनाव और परेशानी के कारण शराब पीकर खुद को रिलेक्स करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपको नेक, लीवर, ब्रेस्ट और कोलन में कैंसर का खरता बढ़ता है। कुछ लोग कभी-कभार ही शराब का सेवन करते हैं, लेकिन उनमें भी इसका खतरा रहता है। इसलिए हमेशा इसको पीने से मना ही किया जाता है।
और पढ़िए –Breakfast For Weight Loss: इन 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट से कम होगा वजन, आज ही डाइट में करें शामिल
कॉफी भी घातक
तनाव और थकान को खत्म करने के लिए लोग कॉफी का सहारा लेते हैं, लेकिन ये भी कैंसर का मरीज बना देगा। इसमें मौजूद शुगर और क्रीम का फैट आपका वजन बढ़ता है और आपको ब्लड शुगर भी यह बढ़ा देता है। इसलिए या तो इसके सवन से बचें या फिर बिना क्रीम, चीनी और फ्लेवर वाली कॉफी ही पिएं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
2 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
4 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
4 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
5 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
7 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
23 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines