Cancer Causes: साउथ इंडियन फूड्स की डिमांड पूरे भारत में है। यह एक्लौता स्ट्रीट फूड होगा, जिसे शायद हर कोई खाना पसंद करता है वो भी इस तर्ज पर कि यह मोमो और बर्गर जितना हानिकारक नहीं होगा। इडली और सांभर का कॉम्बिनेशन साउथ इंडियन फूड्स में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फूड है। लोग इसे नाश्ते में सबसे ज्यादा खाते हैं क्योंकि अधिकांश गली-नुक्कड़ में इसकी दुकान होती है, जहां आपको इडली-सांभर मिल जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं सांभर इडली को लेकर एक हालिया जांच में भयानक खुलासा हुआ है। दरअसल, बेंगलुरु के स्ट्रीटवेंडर्स के इडली सैंपल में उसे कैंसरयुक्त पाया गया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में सब कुछ और इडली के साथ-साथ मिलने वाले अन्य स्ट्रीट फूड्स के बारे में, जो कैंसरकारी होते हैं।
बेंगलुरु में सामने आया मामला
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में फूड सेफ्टी विभाग ने स्ट्रीट फूड्स, होटल और रेस्टोरेंट के खाने के 500 सैंपल्स लिए थे, जिसमें इडली के सैंप्लस सबसे अधिक थे। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि इनमें से 35 नमूने फेल हो गए हैं, जिन्हें खाने से कैंसर हो सकता है। इडली के सैंपल्स में प्लास्टिक के तत्व मिले हैं, जिससे कैंसर होता है। साथ ही, इडली बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला चावल और दाल भी मिलावटी पाया गया है।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
इन 3 स्ट्रीट फूड्स से भी होगा कैंसर
1. गोलगप्पे- स्ट्रीटफूड्स में गोलगप्पे भी काफी पॉपुलर हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि गोलगप्पे खाने से भी कैंसर हो सकता है, क्योंकि इनमें जो चटनी मिलाई जाती है, उसमें सिंथेटिक कलर होते हैं।
2. प्रोसेस्ड मीट- प्रोसेस्ड मीट से बनाई जाने वाली चीजें भी स्ट्रीट फूड्स में बेशुमार हैं और धड़ल्ले से बिकती हैं। इन्हें खाने से भी कैंसर हो सकता है क्योंकि इनमें कार्सिनोजेन्स होते हैं, जो कि पेट के कैंसर को बढ़ावा देते हैं।
3. पैकेज्ड फूड्स एंड ड्रिंक्स- यूट्यूब पेज हेल्थ ओपीडी में बताया गया है कि पैकेट बंद फूड्स जैसे चिप्स या फिर अन्य आइटम्स और बोतलबंद ड्रिंक्स यानी कोल्ड-ड्रिंक में भी हानिकारक तत्व होते हैं जो कैंसर को बढ़ावा देते हैं। इन्हें बनाने के लिए अनरिफाइंड आटा, तेल और चीनी का इस्तेमाल होता है, कई प्रकार के प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
11 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
12 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
13 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
15 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
15 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
19 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines