ऑफिस की लोकेशन भी कैंसर को देती है बुलावा, जानें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के नुकसान

Cancer Causes: बीमारियों के होने की कोई जगह नहीं होती है। वैसे तो कोई भी बीमारी किसी को कहीं से भी हो सकती है, मगर क्या आप जानते हैं ऑफिस में आपको कैंसर भी हो सकता है? आइए जानते हैं इसका कारण और बचाव।

Cancer Causes

Cancer Causes: ऑफिस या काम करते हुए बीमार हो जाना कोई गंभीर बात नहीं है। आमतौर पर हम ऑफिस से वर्क प्रेशर, स्ट्रेस या डिप्रेशन की समस्याएं मिलने की बात करते हैं। क्योंकि वहां से ऐसा मिलना संभव है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी ऑफिस से मिल सकती है? जी हां, ऐसा हो सकता है, शायद आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ऑफिस की कुछ लोकेशन्स ऐसी भी होती हैं, जहां ऐसे वायरस और फंगस बैक्टीरिया पनपते हैं, जो आपको कैंसर पीड़ित बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर का ऑफिस गंभीर

अक्सर बेसमेंट्स में हवा की आवा-जाही ठीक नहीं होती है। दरअसल, इन स्थानों में नमी, तापमान में उतार-चढ़ाव और रोशनी कम होती है। बेसमेंट में नमी ज्यादा होती है, जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं। इनके लंबे समय तक संपर्क में रहने से संक्रमण हो सकता है, जो कैंसर जैसी गंभीर समस्या का कारण बनता है।

विज्ञापन

राडॉन गैस की मौजूदगी खतरनाक

दफ्तर के बेसमेंट में राडॉन गैस होती है। यह एक रेडियोधर्मी गैस है, जो पृथ्वी की सतह से निकलने वाली एक प्राकृतिक गैस है। यह गैसें इमारतों में प्रवेश करती हैं, जिसके कारण ऑफिस में काम करने वाले लोगों को लंग कैंसर होने की संभावना रहती है। राडॉन गैस कैंसरकारी होती है।

विज्ञापन

अन्य कारण

ऑफिस अगर ग्राउंड फ्लोर या बेसमेंट में हैं, तो यहां बासी हवा, गीली दीवारें और नमी के फंगस बन सकते हैं। इस फंगस से पैदा होने वाली टॉक्सिन्स कैंसर के रिस्क को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा, इन लोकेशन्स के ऑफिस में वातावरण भी प्रदूषित होता है क्योंकि रोड़ के नजदीक होने के कारण वाहनों का धुआं भी यहां पहुंचता है, जो इंसान के लिए हानिकारक होता है। इनमें से निकलने वाले प्रदूषक में कार्सिनोजेनिक तत्व होते हैं, जो कैंसर का रिस्क बढ़ाते हैं। वेंटिलेशन और धूप की कमी से भी यहां कैंसर के वायरस बन सकते हैं।

Cancer Signs In Men

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

बचाव के उपाय

  • ऑफिस में राडॉन की नियमित जांच करवाते रहें।
  • नमी और फंगस को कम करने के लिए ऑफिस में डिह्यूमिडिफायर लगवाएं।
  • वेंटिलेशन का प्रबंध करें।
  • पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने के लिए कुछ उपयोगी डिवाइस लगवा सकते हैं।
  • ऑफिस के अंदर एयर प्यूरीफायर लगवाना भी फायदेमंद होगा।

ये भी पढ़ें-  हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ