Cancer Causes: कैंसर दुनिया की आम बीमारियों में से एक है। खासतौर पर भारत में तो यह बहुत ज्यादा एक्टिव डिजीज माना गया है। कैंसर कई प्रकार का हो सकता है जैसे कि ब्रेस्ट, लंग्स या फिर माउथ कैंसर। मुंह का कैंसर भी देश में बहुत ज्यादा आम हो गया है क्योंकि अपने देश में तंबाकू और गुटखा जैसे पदार्थों का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। हालांकि, आपको यह समझना भी जरूरी है कि मुंह का कैंसर सिर्फ इन वजहों से नहीं होता है। मुंह के अंदर बनने वाले घाव या अल्सर भी माउथ कैंसर का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डेंटल इंस्टीट्यूट रिम्स रांची में कार्यरत, ओरल मेडिसिन और रेडियोलॉजी में एमडीएस विभाग की ओरल कैंसर और डेंटल उपचार एक्सपर्ट डॉक्टर सुगंधा वर्मा बताती हैं कि कई बार लोगों के मुंह में सीरियस अल्सर हो जाते हैं, जो तेज ब्रशिंग या दांतों के जरिए गलती से गालों पर कट लग जाने से होता है। ये मुंह के घावों के कारण है, जो कई बार काफी दिनों तक सही नहीं होते हैं। ये भी मुंह के कैंसर का कारण हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 5 चीजों को खाने से बढ़ेगा शरीर में प्रोटीन, ये संकेत न करें इग्नोर
अल्सर से मुंह का कैंसर कैसे होता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ मुंह के अल्सर खाने-पीने से नहीं बल्कि शार्प ऑब्जेक्टस से हो जाते हैं। किसी नुकीली चीज से चोट लगने पर घाव होते हैं। अगर ये सही नहीं हो रहे हैं, तो इनमें कैंसर हो सकता है। अगर एकबार होने के बाद दोबारा उसी जगह पर घाव बन रहा हैं, तो यह संकेत बिल्कुल सही नहीं है। ये सीरियस माउथ अल्सर है, जो कैंसर का कारण बनते हैं।
मुंह का अल्सर कितना खतरनाक?
आमतौर पर मुंह का अल्सर खुद ही ठीक हो जाता है और ज्यादा खतरनाक नहीं होता है। लेकिन कुछ स्थितियों में यह गंभीर भी हो सकता है, जैसे कि अल्सर का आकार बढ़ना, उनमें से खून आना, बहुत ज्यादा सूजन होना और 1 महीने में भी ठीक न होना। एक्सपर्ट बताते हैं कि इसे कॉमन डेंटल प्रॉब्लम समझना सही नहीं है। कैंसर है या नहीं, इसकी पहचान के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें।
मुंह के कैंसर के अन्य संकेत
हालांकि, माउथ कैंसर का सबसे आम संकेत ही छाला या घाव होता है, लेकिन हर बार हो यह जरूरी नहीं इसलिए जांच करवाएं। इसके अलावा, खाना निगलने में दिक्कत होना, गले में खराश तथा आवाज में बदलाव के साथ कानों में दर्द और खून आना भी इसमें शामिल है। मसूड़ों, गालों और जीभ में सूजन होना, इसका संकेत है।
मुंह के कैंसर की जांच कैसे होती है?
इसके लिए सबसे पहले तो आपको डॉक्टर से मिलना होगा, वे स्वयं फिजिकली इसे चेक करेंगे। इसके अलावा, बायोप्सी, इमेज टेस्टिंग और एंडोस्कोपी भी करवाई जाती है।
बचाव कैसे होगा?
मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए आपको अपने ओरल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। सबसे पहले तो मुंह की सफाई का ख्याल रखें। कुछ भी खाना खाने के बाद पानी पिएं या कुल्ला करें। दिन में 2 ब्रश करें। दांतों या मसूड़ों में खाना फंसा हुआ न रहने दें। तंबाकू, शराब, सिगरेट तथा बहुत ज्यादा एसिडिक ड्रिंक्स न पिएं।
ये भी पढ़ें-हर 2 सेकंड में किसी को खून की जरूरत, रक्तदाता को भी मिलता फायदा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
8 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
9 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
10 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
12 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
13 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
17 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines