Cancer Causes: कैंसर का कारण बन सकती हैं घर में रखीं ये 7 चीजें

Cancer Causes: हम अपनी डेली लाइफ में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनका यूज तो हमें पता है लेकिन इनके बारे में यह नहीं पता होता कि ये चीजें कितनी हानिकारक होती हैं। आइए जानते हैं रिपोर्ट में घर की किन चीजों से आपको कैंसर हो सकता है।

Cancer Causes: कैंसर का कारण बन सकती हैं घर में रखीं ये 7 चीजें

फोटो क्रेडिट-FREEPiK

विज्ञापन

Cancer Causes: हमारे घर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो हम यूज तो करते हैं लेकिन यह हमारी सेहत के लिए कितनी हानिकारक होती हैं, इस बारे में जानकारी नहीं होती है। जी हां, हमारी रसोई से लेकर घर के अंदर भी प्लास्टिक की ऐसी चीजों का प्रयोग होता है, जो आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी दे सकते हैं। कैंसर एक प्राणघातक रोग है, जो दुनियाभर के लोगों में फैला हुआ है। भारत में भी कैंसर एक गंभीर स्थिति है। हम अक्सर यह सोचते हैं कि घर में इन चीजों का इस्तेमाल करना काम को आसान बनाना है लेकिन इसके पीछे छिपे इसके हानिकारक साइड-इफेक्ट्स क्या-क्या हैं? इस बारे में जानना भी जरूरी है। आइए रिपोर्ट में जानते हैं घर की किन चीजों से आपको कैंसर हो सकता है।

घर की इन 7 चीजों से होगा कैंसर

1. प्लास्टिक के डिब्बे

विज्ञापन

भारतीय रसोई में प्लास्टिक के डिब्बे न हों, ऐसा संभव नहीं है। इन डिब्बों में BPA जैसे रसायन पाए जाते हैं, जो शरीर के हार्मोनल सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं। इन बॉक्सेज का लंबे समय तक संपर्क कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। खासकर इससे ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए, घर में कांच के या फिर BPA फ्री डिब्बों का यूज करें।

2. डियोडोरेंट

विज्ञापन

हमारे घरों में डियोडोरेंट का इस्तेमाल होता है। कई डियोडोरेंट में ऐसे रसायन होते हैं, जो स्किन के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और कैंसर का कारण बन सकते हैं। इन डियोडोरेंट से भी ब्रेस्ट और स्किन कैंसर का रिस्क बढ़ता है।

3. नॉन-स्टिक कुकवेयर

विज्ञापन

नॉन-स्टिक कुकवेयर के उत्पादन में पेटफ्लुओरोक्टेनिक एसिड (PFOA) और अन्य रसायनिक पदार्थों का इस्तेमाल होता है। जब भी हाई फ्लेम पर इसमें कोई भोजन पकाया जाता है, तो इसमें से हानिकारक पदार्थ निकलते हैं, जो कैंसरकारी वायरस को शरीर में पनपने में मदद कर सकते हैं। घर में स्टेनलेस स्टील या कास्ट आयरन के बर्तनों का इस्तेमाल करना सही रहेगा।

विज्ञापन

4. प्लास्टिक बॉटल

पानी की प्लास्टिक बोतलें लगभग हर घर में मिल जाती हैं। यह रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बनने वाली बॉटल होती हैं, जो कैंसर के जोखिम को बढ़ाती हैं। प्लास्टिक बॉटल से पानी पीने पर कैंसर होने की संभावनाएं रहती हैं। कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि प्लास्टिक बोतल या बॉक्स में स्टोरेज किया जा सकता है लेकिन इनमें खाना या पीना सेहत के लिए हानिकारक है।

विज्ञापन

5. रिफाइंड तेल

रिफाइंड ऑयल कई बार प्रोसेसिंग से गुजरता है। इन तेलों में ओमेगा-6 पाया जाता है, जो शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं। इनका ज्यादा सेवन न सिर्फ कैंसर बल्कि पुरानी बीमारियों को भी बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

6. एल्युमिनियम फॉयल

एल्युमिनियम फॉयल से कैंसर होना संभव है। इसमें कई प्रकार के हानिकारक रासायनिक पदार्थ होते हैं, जो कैंसर के साथ-साथ अस्थमा, लिवर इन्फेक्शन और इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन

7. कैन्ड फूड आइटम्स

अगर आपके घर में भी कैन में पैक्ड फूड्स का इस्तेमाल होता है, तो तुरंत इसे रोक दें। घर में इन डिब्बों में पैक्ड घी या फिर फ्रोजन फूड्स होते हैं। इन डिब्बों में मौजूद खाने-पीने की चीजों को खाने से कैंसर सेल्स बन सकते हैं। कोशिश करें कि आप ऐसे डिब्बे बंद भोजन का सेवन कम से कम करें ताकि शरीर को सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ