Cancer Causes: कैंसर ऐसी बीमारी है जो पूरी दुनिया में फैली हुई है। ये हमारे शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकता है मगर क्या आपको पता है महिलाओं में कैंसर बढ़ने का एक मुख्य कारण नाखून भी हो सकता है? जी हां, हाल ही में एक ब्रिटिश महिला को स्किन कैंसर हुआ जिसकी वजह उसके नाखून निकले। दरअसल, महिला को नेल एक्सटेंशन करवाने का शौक था और इसलिए, वह बार-बार अपने नाखूनों पर एक्रिलिक कलर वाले नकली नाखून लगवाती थीं। मगर इन नाखूनों से कैंसर कैसे हो सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
नकली नाखून से कैंसर कैसे हुआ?
प्लास्टिक के बने इन नाखूनों को लगाने के लिए एक ट्रीटमेंट लिया जाता है जिसे नेल एक्सटेंशन कहते हैं। हालांकि, ये शौकिया तौर पर लाया गया था ताकि महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ा सके मगर अब वे इन्हें हमेशा करवाती रहती है। नेल एक्सटेंशन का एक प्रोसेस होता है जिसमें प्लास्टिक के नाखूनों को हमारे नेचुरल नाखूनों के ऊपर चिपकाया जाता है।
ये भी पढ़ें-पेशाब में इन 5 लक्षणों का दिखना है प्रोस्टेट कैंसर का संकेत, डॉक्टर से जानें उपाय
इसे चिपकाने के लिए जिस गोंद का इस्तेमाल किया जाता है, वह हानिकारक रसायनों से बनी होती है। मगर इस गोंद को सुखाने के लिए जिस मशीन में हाथों को रखा जाता है, उसमें से निकलने वाली UV किरणें कैंसर का कारण बनती है। इस मशीन में हाथों को कम से कम 10 म मिनट के लिए रखा जाता है। इतना समय कैंसर सैल को बनने के लिए काफी होता है।
स्किन कैंसर के कारण
अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ के डॉ. अनिमेष अग्रवाल बताते हैं कि स्किन कैंसर आम कैंसरों में से एक होता है। इनमें मेलेनोमा कैंसर ऐसा होता है, जो गोरे लोगों को होता है जिसकी वजह धूप होती है। धूप की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से होने वाला कैंसर यानी UV किरणों का कैंसर। ब्रिटिश महिला को भी इन किरणों से ही कैंसर हुआ था। इसके अलावा, जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनमें यह खतरा अधिक होता है।
स्किन कैंसर के संकेत
ब्रिटिश महिला को कैंसर होने पर उसके नाखुनों पर काले धब्बे हो गए थे। यह उसके शरीर में दिखने वाला पहला लक्षण था। इसके अलावा कुछ सेंकत ऐसे होते हैं:
1.स्किन पर कई जगहों पर काले धब्बे होना।
2.खुरदुरी और पपड़ीदार त्वचा होना।
3.नये घाव या मस्से होना।
4.बहुत ज्यादा खुजली होना।
5.चेहरे, कान और गर्दन पर मोती जैसी त्वचा का उभरना है।
कैसे होगा बचाव?
अपोलो अस्पताल हैदराबाद के ऑनकोलोजिस्ट डॉक्टर एसवीएसएस प्रसाद बताते हैं कि कुछ आदतों का पालन करने से हम स्किन के कैंसर से बच सकते हैं:-
- धूप में जाने से पहले पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए।
- सिर को ढकने के लिए हैट पहनें।
- काला चशमा पहनकर बाहर निकलें।
- सनस्क्रीन जरूर लगाएं क्योंकि ये हमें यूवी किरणों से बचाएगा।
ये भी पढ़ें- अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर की कार्डियक अरेस्ट से मौत, कैसे रखें दिल का ख्याल?
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
9 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
13 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
15 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
17 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines