Cancer Causes: कॉफी ऐसी चीज है जिसका सेवन लोग रोजाना ही करते हैं। कॉफी लवर्स तो दिन में न जाने कितनी ही कॉफी पी लेते हैं। ये लोग कैफीन से होने वाली दिक्कतों को भी नहीं समझते हैं। पिछले कुछ समय से डिकैफ़िनेटेड कॉफी का चलन काफी बढ़ गया है। यह कॉफी बीन्स से बनाई जाती है जिसमें से 97% तक कैफीन हटा दिया जाता है। इसलिए इसे कैफीन मुक्त कॉफी भी कहते हैं। हालांकि, इस लिहाज से यह कॉफी ज्यादा हानिकारक नहीं होती है। एक नई रिसर्च के अनुसार पाया गया कि इस कॉफी के सेवन से कैंसर हो सकता है।
क्या कहती है रिसर्च?
इस कॉफी से कैफीन निकाल दिया जाता है, कैफीन निकालने के लिए एक पूरी प्रक्रिया फॉलो की जाती है जो काफी लंबी होती है। सबसे पहले इस प्रोसेस को समझना जरूरी है, ये प्रक्रियाएं पानी, कार्बन डाइऑक्साइड और ऑर्गेनिक सॉल्वेंट है। इसमें सबसे पहले कॉफी के बीजों को सॉल्वेंट मे डुबोकर रखा जाता है, ताकि कैफीन निकल सके फिर सॉल्वेंट को भी इसमें से निकाल दिया जाता है, अब अगली प्रक्रिया में पहले नॉर्मल पानी फिर कार्बन डाइऑक्साइड की मदद से कैफीन निकाला जाता है। इसके बाद स्विस वाटर की मदद से कैफीन हटाया जाता है, इस प्रक्रिया से कॉफी का रंग भी बदल जाता है।
ये भी पढ़ें-Side Effects of High Salt: शरीर में नमक की मात्रा बढ़ने पर दिखते हैं ये संकेत, कभी न करें नजरअंदाज
रिसर्च के अनुसार इस कॉफी को केमिकल प्रोसेस की मदद से कैफीन मुक्त किया जाता है, ये केमिकल मेथिलीन क्लोराइड होता है। इस केमिकल को कैंसर कारक माना गया है। यह रिसर्च IARC यानी इंटरनेशनल एजंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर द्वारा की गई थी। एजेंसी ने खाने-पीने की चीजों पर एक रिसर्च की थी, उस फूड लिस्ट में डिकैफ़िनेटेड कॉफी भी शामिल है।
Image Credit: Freepik
क्या हानिकारक हो सकती है ये कॉफी?
हालांकि, रिसर्च में इस बात को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई हैं। एजेंसी कॉफी में इस्तेमाल किए गए केमिकल को लेकर कैंसर का खतरा होने की आशंका जता रही है। रिसर्च के अनुसार सीमित मात्रा में इस कॉफी का सेवन कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। कॉफी में मौजूद मेथिलीन से इंसान में कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है, इसलिए ये कॉफी हानिकारक हो सकती है। वहीं, कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये कॉफी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
अन्य रिसर्च में क्या पाया गया
नेशनल कॉफी एसोसिएशन ऑफ यूनाइटेड स्टेट्स के अनुसार डिकैफ़िनेटेड कॉफी सेहतमंद काफी है, इस कॉफी के सेवन से इंसान कैंसर की बीमारी से बच सकता है जिसमें गले का कैंसर, स्किन कैंसर से लेकर गर्भाशय कैंसर भी शामिल है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार डिकैफ़िनेटेड कॉफी के रोज 2 कप आपको कोलोन और रेक्टल कैंसर से बचा सकता है। आप अच्छी गुणवत्ता वाले ऑर्गेनिक और अप्रूव्ड कॉफी का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Foil Paper Side Effects: एल्युमिनियम फॉइल के साथ आप भी तो नहीं करती हैं ये काम? मुश्किल में पड़ सकती है जान!
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
7 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
12 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
14 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
15 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines