Foil Paper Side Effects: एल्युमिनियम फॉइल के साथ आप भी तो नहीं करती हैं ये काम? मुश्किल में पड़ सकती है जान!

Foil Paper Side Effects:फॉयल पेपर का इस्तेमाल अधिकतर घरों में होता है। आज लगभग हर कोई इसमें खाना पैक करके ऑफिस या स्कूल लेकर जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं ये चमकदार सा पेपर हमारी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। इनका गलत तरीके से इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है।

side effects of foil paper

side effects of foil paper

विज्ञापन

Foil Paper Side Effects: अधिकतर हर किसी की रसोई घर में फॉयल पेपर होती है जिसका रोज यूज किया जाता है। खाना पैक करना हो या गर्म करना हो, इसका कई कामों के लिए इस्तेमाल होता है। मगर यह फॉयल पेपर उतना ही खतरनाक भी होता है, अगर सही तरीके से इसे यूज ना किया जाए तो ये जानलेवा बन जाता है। खासकर इन कामों के लिए तो इसका कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

माइक्रोवेव में यूज करना

अक्सर लोग खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव में खाने को फॉयल पेपर के साथ रखते है लेकिन ये खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से ना सिर्फ खाना दूषित होगा बल्कि फॉयल पेपर से  माइक्रोवेव में चिंगारी आ सकती है। इससे उपकरण खराब हो सकता है और चिंगारी से ज्यादा उठने से आग भी लग सकती है।

Advertisment

रियूजिंग टेक्निक

कभी भी एकबार यूज होने के बाद दोबारा उसी फॉयल पेपर में खाना ना पैक करें। यूज किए गए फॉयल में कीटाणु हो सकते हैं जो ताजा खाने को खराब कर सकते हैं। अगर ये दूषित भोजन खा लिया जाए तो आपको कई बीमारियां घेर सकती है।

गैस-चूल्हे के पास रखना

कभी भी फॉयल पेपर को गैस चूल्हे या आग के आसपास नहीं रखना चाहिए, फॉयल पेपर तेजी से आग के संपर्क में आ सकता है जिससे घर में धुआं भर सकता है और जानमाल का नुकसान हो सकता है

side effects of foil paper

side effects of foil paper

विज्ञापन

फ्रिज में खाना स्टोर करना

फॉयल पेपर में लपेट कर खाने को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से खाने में एलुमिनियम के पार्टिकल्स खाने में जा सकते हैं। ये आपको घातक परिणाम दे सकते हैं

खट्टे और एसिडिक फूड रखना

फॉयल पेपर में एसिडिक फल या सब्जियां स्टोर करके नहीं खाना चाहिए, जैसे टमाटर या नींबू को फॉयल पेपर में रखकर लंबे समय तक सेवन करने से शरीर में हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

अधिक तापमान में खाना पकाना

लोग कई बार बार्बेक्यू या रोस्टिंग के लिए फॉयल पेपर में खाना रखकर तेज आंच पर पकाते हैं। ऐसा करने से फॉयल पेपर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन शरीर में खाने के साथ जा सकते हैं, जिससे अल्जाइमर हो सकता है।

विज्ञापन

नॉन स्टिक पैन में यूज करना

कुछ लोग नॉनस्टिक पैन में भी इसे रखकर खाना पकाते हैं जो हानिकारक है। ऐसा करने से पैन गर्म होने पर फॉयल पेपर पर नॉनस्टिक पैन के परत की कोटिंग फॉयल के साथ खाने पर आ सकती है।

प्रेशर कुकर में यूज करना

आजकल लोग प्रेशर कुकर में भी इसकी मदद से खाना पकाते हैं जो कि सही तरीका नहीं है। ऐसा करने से कुकर में प्रेशर बाहर निकलने में समस्या आ सकती है जिससे कुकर ब्लास्ट हो सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा ऐसे और भी कई काम है जैसे इसमें गर्म खाना पैक करना, चीज़ स्टोर करना या फिर बर्तनों या किचन अप्लायंस को ढक कर रखना। इन सभी कामों में फॉयल पेपर यूज करने से बचना चाहिए।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ