Cancer Cause: पानी सभी के लिए आवश्यक होता है। कहते हैं कि पानी ऐसी चीज है जिसके बिना जीवन जीना कठिन है क्योंकि खाने के बिना रहा जा सकता है लेकिन बिना पानी के नहीं। दरअसल, प्यास एक ऐसी स्थिति है, जो दुनिया में मौजूद हर प्राणी को लगती है जो सिर्फ पानी से बुझाई जा सकती है। पानी स्वच्छ होना जरूरी है क्योंकि गंदा या बैक्टीरिया युक्त पानी पेट से संबंधित बीमारियों और वाटर डिजीज को बढ़ावा दे सकता है। पानी को क्लोरीनेट करने की प्रक्रिया काफी पुरानी है। दरअसल, इससे पानी बैक्टीरिया फ्री और स्वच्छ हो जाता है। मगर हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि क्लोरीनेटड वाटर पीने से कैंसर हो सकता है। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से।
क्या कहती है स्टडी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पानी क्लोरीनेट करना एक पुरानी पद्धति है, जिससे पानी को साफ किया जाता था। क्लोरीनेट करने की रिसर्च 1970 में हुई थी, जिसके बाद काफी लोग इससे पानी को फिल्टर करते थे। मरग अब एक नई रिपोर्ट कहती है कि इस मेथड से पानी को साफ करने की प्रक्रिया कई प्रकार के कैंसर को जन्म दे सकती हैं। एनवायर्नमेंटल हेल्थ पर्सपेक्टिव्स की एक खबर के अनुसार क्लोरीनेट करने से पानी में से कम से कम 300 प्रकार के कीटाणु नष्ट होते हैं लेकिन अब यह भी चिंताजनक हो गया है।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
कैंसर कैसे होगा?
स्वीडन के कैरालिंस्का इंस्टीट्यूट हेल्थ की लेखिका ने बताया कि रिसर्च में पानी की गुणवत्ता के बारे में बताया गया है और इसमें जो पाया गया वह चिंताजनक है क्योंकि पानी में मौजूद रसायनों ने पौधों को नष्ट किया था। दरअसल, टेस्टिंग के पहले चरण में उन्होंने क्लोरीनेट वाटर पौधों में डाला उसके बाद दूसरी टेस्टिंग में इंसान जो इस पानी को पी रहे थे उनके सैंपल लिए। सैंपल चौंकाने वाले थे क्योंकि अधिकांश लोगों में कैंसर के कुछ कण जरूर पाए गए हैं। इससे भी चिंताजनक बात यह थी कि कैंसर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में होने की संभावना अधिक दिखाई दे रही थी।
कौन-कौन से कैंसर हो सकते हैं?
शोधकर्ताओं ने रिसर्च करते समय पानी को UV रेज के नीचे चेक किया जिसमें पानी के अंदर कई कीटाणु मिले। उससे पेट के कैंसर, मूत्राशय के कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर होने की आशंकाएं जताई गई हैं।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
4 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
7 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
7 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
8 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
10 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
13 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines