हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Navjot Sidhu का दावा कितना सही? आयुर्वेद से ठीक होगा कैंसर, जानें एक्सपर्ट की राय

Cancer Treatment By Ayurveda: कैंसर एक गंभीर रोग है। हालांकि, इसका इलाज अब उपलब्ध है, लेकिन फिर भी इस बीमारी को लेकर गहन रिसर्च होती रहती है। हाल ही में, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने स्टेज-4 कैंसर को हराया है। इस पर पूर्व क्रिकेटर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि उनकी पत्नी ने आयुर्वेद की मदद से कैंसर को मात दी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि क्या ऐसा होना सच में पॉसिबल है?

विज्ञापन
photo credit- freepik

Cancer Treatment By Ayurveda: कैंसर एक अत्यंत गंभीर बीमारी है, जिसका इलाज पारंपरिक चिकित्सा से लेकर मॉडर्न मेडिकल के विभिन्न तरीकों से किया जाता है। भारत में आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। अपने देश में आयुर्वेदिक इलाज की एक खास महत्वता है, जो शरीर, मन, और आत्मा के संतुलन को बनाए रखने के लिए अलग-अलग विधियों द्वारा अपनाई जाती है। आयुर्वेद का उद्देश्य शरीर के दोषों को संतुलित करना होता है। भले ही आयुर्वेद एक सफल और कारगर उपचार का तरीका हो, लेकिन कई बीमारियों में इसका इलाज पूरी तरह से सही हो, ऐसा मानना संभव सही नहीं होगा। पूर्व क्रिकेटर और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने स्टेज-4 कैंसर से जंग जीत ली है। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धू ने बताया कि कैसे आयुर्वेद ने उनकी पत्नी को कैंसर को हराने में मदद की है। हालांकि, इसके बाद से मेडिकल वर्ल्ड में इस बात पर जोरों-शोरों से चर्चाएं चल रही हैं कि क्या आयुर्वेद सच में कैंसर को हरा सकता है? आइए डॉक्टर से समझने की कोशिश करते हैं।

इस बारे में हम आपको डॉक्टर अभिषेक, जो कि एम्स के प्रोफेसर हैं, और आयुर्वेद स्पेशलिस्ट डॉक्टर परमेश्वर अरोरा से प्राप्त जानकारी बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

विज्ञापन

क्या आयुर्वेद से कैंसर ठीक हो सकता है?

एक्सपर्ट्स की मानें, तो नवजोत कौर का आयुर्वेदिक उपचार स्टेज-4 से शुरू हुआ था। हालांकि, वे इससे पहले कीमोथेरेपी की मदद से ही कैंसर ट्रीटमेंट करवा रही थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सच में सिर्फ आयुर्वेद से ही कैंसर को हराया जा सकता है। डॉक्टर परमेश्वर अरोरा कहते हैं कि आयुर्वेद की मदद से कैंसर को हराया जा सकता है, यह एक प्रत्यक्ष सत्य है जिस पर विश्वास करना चाहिए।

फोटो क्रेडिट-X

विज्ञापन

फैक्ट चेक

आयुर्वेद में कैंसर के इलाज के लिए हर्बल उपचार, आहार और लाइफस्टाइल में सुधार की सिफारिश की जाती है। इसके अंतर्गत विभिन्न जड़ी-बूटियां, जैसे कि तुलसी, हल्दी, अश्वगंधा, शतावरी आदि का सेवन करने से भी कैंसर के इलाज में मदद मिलती है। वहीं, अगर नवजोत कौर ने विटामिन-सी युक्त फलों का सेवन किया था, जो कि एक और तरीका है कैंसर के इलाज के लिए। हालांकि, आयुर्वेद में कैंसर के इलाज को लेकर अब भी स्पष्ट जानकारी या कोई पु्ष्टि नहीं हुई है। हालांकि, कई शोधों ने यह बताया है कि आयुर्वेद के कुछ उपायों को फॉलो करने से बॉडी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कैंसर के इलाज के लिए आयुर्वेद का सिर्फ सहारा लिया जा सकता है, जो सहायक रूप से मदद करता है, लेकिन पूरी तरह कैंसर से जंग जीतने के लिए आयुर्वेद मदद नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola