लिवर डिजीज ने ली एक्टर की जान, लंबी बीमारी के चलते कंकाल बन गया था शरीर, ऐसे थे लक्षण

abhinay

Liver Disease Symptoms: सोमवार को तमिल एक्टर अभिनय किंगर का निधन हो गया है. इससे तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बता दें कि उनकी आयु मात्र 44 साल थी. इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले एक्टर की मौत का कारण लिवर डिजीज बना. दरअसल, अभिनय कई सालों से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में ज्यादा बात नहीं की थी लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वे बिल्कुल पतले और कंकाल जैसे दिख रहे हैं.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अभिनय इलाज के दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे. उन्होंने इलाज के लिए लोगों से मदद के लिए भी कहा था. हालांकि, अब वे इस दुनिया में नहीं रहें. मगर उनकी बीमारी ने लोगों को इस बात पर ध्यान देने के लिए मजबूर कर दिया है कि लिवर को सुरक्षित रखना कितना जरूरी हो गया है.

विज्ञापन

क्या है लिवर डिजीज?। What is Liver Disease

लिवर हमारे शरीर का ऐसा अंग होता है जिसका काम 24 घंटे चलता रहता है. लिवर अन्य अंगों के कामों से ज्यादा होता है. इसलिए, लिवर को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है. लिवर की मदद से खाना पचाने में मदद मिलती है. इस अंग का काम शरीर में खून की सफाई कर पोषण प्रदान करना होता है.

जब भी लिवर में फैट जमा हो जाता है तो उससे फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर और कैंसर भी हो सकता है. लिवर डिजीज में हेपेटाइटिस ए, बी, सी और डी भी है, जो खतरनाक बीमारियां होती हैं.

विज्ञापन

लिवर को सुरक्षित रखना क्यों जरूरी है?

मेदांता अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर दुर्गा प्रसाद बताते हैं कि लिवर हेल्थ को सही रखना इसलिए जरूरी है क्योंकि Liver हमारे शरीर को ऑटोइम्यून रोगों से दूर रखने में सबसे ज्यादा मदद करता है. ऑटोइम्यून डिजीज भी काफी खतरनाक होते हैं. लिवर खराब होने से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो जाते हैं.

लिवर डिजीज के कारण क्या है?। Causes of Liver Disease

लिवर की बीमारियों के कई कारण हो सकते हैं. इनमें धूम्रपान करना और शराब पीना सबसे आम है. इसके अलावा, फैटी लिवर होना भी अन्य लिवर रोगों को बढ़ावा देता है. जंक फूड्स का सेवन करना, मोटापा, खराब खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल तथा संक्रमणों के चलते लिवर डिजीज होते हैं.

विज्ञापन

लिवर डिजीज के लक्षण। Symptoms of Liver Disease

लिवर डिजीज होने पर शरीर में शुरुआती लक्षण काफी हल्के होते हैं. कई बार इस वजह से ही बीमारी का पता लगाना मुश्किल हो जाता है. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना, सुबह के समय उल्टी या मतली होना और पीलिया होना लिवर की बीमारी का लक्षण होता है. एक्टर अभिनय लंबी बीमारी के चलते कमजोर हो गए थे. उनका वजन बहुत कम हो गया था.

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। Never Ignore These Symptoms

  • अचानक वजन कम होना.
  • भूख न लगना.
  • लगातार पेशाब का रंग पीला या लाल दिखना.
  • कमजोरी और थकान होना.
  • पतला मल आना.
  • पैरों में सूजन होना.

ये भी पढ़ें-Benefits of Elaichi Water: रोज इलायची का पानी पीने से क्या होगा? एक्सपर्ट से जानिए पीने का सही समय और तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ