HIV Symptoms: ह्यूमन इम्यूनोडेफिशंसी वायरस यानी एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को अटैक करता है. इससे व्यक्ति एक के बाद एक इंफेक्शंस का शिकार होता जाता है. हाालंकि, समय पर अगर एचआईवी की जांच करवा ली जाए और इलाज शुरू कर दिया जाए तो व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है. एचआईवी एडवांस होता है तो एड्स बन जाता है. समाज में एचआईवी को लेकर कई तरह के मिथक हैं जिस चलते कई बार सच और मिथक के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोगों का कई बार यह कहना भी होता है कि एचआईवी के मरीज (HIV Patients) को देखकर पहचाना जा सकता है कि उसे एचआईवी है. ऐसा सचमुच है या नहीं यह बता रहे हैं AIIMS, नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल. यहां जानिए एचआईवी के मरीज देखकर पहचाने जा सकते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें – अगर दोनों पार्टनर HIV Positive हैं तो क्या सुरक्षा की जरूरत नहीं होती है? AIIMS के प्रोफेसर ने दिया जवाब
क्या HIV के मरीज को देखकर पहचाना जा सकता है
डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं कि यह एक मिथक है कि एचआईवी के मरीज को देखकर पहचाना जा सकता है. एचआईवी के साथ जीने वाले ज्यादातर लोग बिल्कुल स्वस्थ दिखाई देते हैं. खासकर तब जब वे सही इलाज ले रहे हैं. किसी की अपीयरेंस को देखकर उसके स्वास्थ्य के बारे में अंदाजा लगाना ना सिर्फ चिकित्सा की दृष्टि से अलग है बल्कि यह उस इंसान के लिए नुकसानदायक भी होता है. आज की चिकित्सा विज्ञान की स्थिति एकदम अलग है. सही इलाज के साथ एचआईवी के मरीज लंबी, खुशहाल और सामान्य जिंदगी जी सकते हैं.
एचआईवी की जांच पूरी तरह से गोपनीय होती है, जांच की प्रक्रिया सरल और आसान है और एचआईवी टेस्ट फ्री ऑफ कॉस्ट यानी मुफ्त उपलब्ध होता है. डॉ. निश्चल कहते हैं कि अगर आपने कभी एचआईवी की जांच नहीं करवाई है तो इसे कराने पर विचार करें. वहीं, अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति एचआईवी के साथ जीवन जी रहा है तो यह याद रखें कि उसे सबसे ज्यादा जरूरत होती है सहारे, संवेदनशीलता ओर सम्मान की ना कि तिरस्कार और दूरी की. कई बार गलत धारणाओं और भेदभाव से पहुंचा घाव स्वंय वायरस से भी अधिक गहरा होता है.
एचआईवी के क्या लक्षण होते हैं
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, एचआईवी होने पर ऐसे लक्षण नजर आ सकते हैं –
- एचआईवी से संक्रमित होने पर शुरुआती स्टेज में बुखार, सिर में दर्द, रैशेज और गले में खराश हो सकती है.
- इंफेक्शन बढ़ने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है. ऐसे में लिम्फ नोड्स में सूजन होने लगती है, वजन कम हो सकता है, बुखार, दस्त और खांसी की दिक्कत हो सकती है.
- अगर एचआईवी का ट्रीटमेंट ना किया जाए तो इंफेक्शन गंभीर बीमारी में बदल सकता है. इसमें ट्यूबरकुलोसिस यानी टीबी, क्रिप्टोकोकल मेनिन्जाइटिस, गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन और कैंसर जैसे लिम्फोमा या कोपोसिस सारकोमा हो सकता है.
- एचआईवी के गंभीर होने पर हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस बी और एमपॉक्स हो सकता है.
यह भी पढ़ें- शादी के बाद महिलाओं को पेशाब करते हुए जलन क्यों होती है, गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए कारण और दिक्कत दूर करने के तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
4 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
5 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
13 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines