---विज्ञापन---

क्या बुखार में नहाने से तबीयत बिगड़ सकती है? जानिए कब नहाना फायदेमंद है और किन बातों का रखें ध्यान

Bukhar Me Nahane Ke Fayde Aur Nuksan: बारिश के मौसम में संक्रमण के कारण अक्सर लोगों को बुखार हो जाता है. इस दौरान एक सवाल बार-बार दिमाग में आता है, क्या बुखार में नहाना सही है? क्या इससे तबीयत और तो नहीं बिगड़ेगी. आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

बारिश के मौसम में वायरल फीवर, संक्रमण, डेंगू, मलेरिया और फ्लू आदि बीमारियों का खतरा बना रहता है, जिससे लोगों को कई दिनों कर परेशान होना पड़ जाता है. इन बीमारियों में अक्सर लोगों को बुखार हो जाता है और ऐसा महसूस होता है कि, मानों शरीर की ताकत ही खत्म हो गई हो. ऐसे में कई लोग मानते हैं कि बुखार में नहाने से शरीर फ्रेश फील करता है, लेकिन ऐसे भी लोगों की मान्यता है कि बुखार के दौरान नहाने से तबीयत और भी ज्यादा खराब हो सकती है. इसलिए जितना हो सके, नहाने से परहेज करना चाहिए. यही वजह है कि घर के बड़े-बुजुर्ग न नहाने की सलाह देते हैं. अब सवाल उठता है की आखिर सही क्या है, क्या हम बुखार में नहा सकते हैं या नहीं? आइए इस स्टोरी में समझते हैं आसान शब्दों में.

यह भी पढ़ें: सिर्फ सिगरेट ही नहीं, ये रोजमर्रा की आदतें भी बढ़ा सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का खतरा! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे शिकार

---विज्ञापन---

क्या बुखार में नहाना सही है?

बुखार में नहाने को लेकर लोगों के बीच दो धारणा है, वह पूरी तरह सही नहीं है. जानकारी के अनुसार, कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि, सही तरीके और सही तापमान के पानी से नहाने पर शरीर को आराम मिल सकता है और ताजगी का एहसास भी महसूस हो सकता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप बिना सोचे समझे और डॉक्टर की सलाह के नहाना शुरू कर दें. आपको चाहिए कि नहाते वक्त क्या सावधानी रखनी है और किन चीजों का खास पालन करना है उसे भी जानें, ताकि आपकी सेहत पर असर न पड़े और आप जल्दी ठीक हो जाए.

बुखार में नहाते समय इन बातों का रखे खास ख्याल

  • बुखार होने पर हमेशा गुनगुने पानी से ही नहाएं, क्योंकि इससे शरीर को आराम मिलता है और तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने में मदद मिलती है.
  • बुखार के दौरान बहुत ठंडे या बर्फ जैसे पानी से नहाने से बचें, क्योंकि इससे शरीर में कपकपी हो सकती है और अंदरूनी तापमान बढ़ सकता है.
  • इसके अलावा बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए. इससे शरीर का तापमान और बढ़ सकता है और साथ ही, कमजोरी महसूस हो सकती है.
  • अगर पूरी तरह नहाना संभव न हो, तो गुनगुने पानी में भीगे मुलायम कपड़े को डालकर उससे शरीर पोंछ सकते हैं.
  • बुखार कम करने के लिए त्वचा पर रबिंग अल्कोहल लगाने या रगड़ने की गलती न करें. यह त्वचा के जरिए शरीर में पहुंच सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर बच्चों में.

बुखार होने पर किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

  • सबसे पहले यह समझें कि बुखार कोई बीमारी नहीं, बल्कि किसी संक्रमण का संकेत भी हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप इसकी वजह जान ले.
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाएं लें और बिना सलाह के दवा बदलने से बचें. अक्सर लोग अपने मन मुताबिक दवा खाते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है.
  • साथ ही, शरीर में पानी की कमी न होने दें. पानी, ORS, नारियल पानी, सूप, छाछ आदि का डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन करें.
  • हल्का, गर्म और आसानी से पचने वाला भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया, इडली या सादा खाना खाएं.

कब लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह?

आम वायरल बुखार अक्सर कुछ दिनों में ठीक हो सकता है, लेकिन अगर बुखार 2-3 दिन से ज्यादा बना रहे, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच करना जरूरी हो जाता है. इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द. उल्टी, शरीर में दर्द, बहुत कमजोरी और आदि लक्षण दिखाए दें, तो बिना देरी किए डेंगू आदि का डॉक्टर की सलाह के अनुसार, टेस्ट कराएं. बारिश का मौसम भले गर्मी से राहत दिलाता है, बल्कि बीमारियों का भी खतरा बढ़ाता है, इसलिए शरीर पर होने वाले बदलावों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से जांच कराए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  क्या है कीटोजेनिक डाइट? जानिए कैंसर सेल ग्रोथ को रोकने में कैसे निभा सकता है अहम भूमिका

First published on: Aug 01, 2026 10:58 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola