न्यू ईयर पार्टी के बाद हो गया है Hangover? यहां जानिए कौन सा पेय हैंगोवर जल्दी ठीक करता है

नए साल की पार्टी में बहुत ज्यादा एल्कोहल पी लेने के बाद हैंगोवर होने लगता है. ऐसे में इस हैंगोवर को दूर करने के लिए अगली सुबह क्या खाएं-पिएं जानिए यहां.

Hangover

इस तरह तेजी से उतर जाएगा हैंगोवर.

New Year Hangover: नए साल के मौके पर पार्टी करते हुए अक्सर ही लोग एल्कोहल का सेवन कर लेते हैं. इससे रात के समय पार्टी का आनंद तो भरपूर आता है लेकिन अगले दिन हैंगोवर भी खूब होता है. इस हैंगोवर से सिर में दर्द (Headache) होने लगता है, ऐसा लगता है पूरा शरीर टूट रहा है, मुंह में सूखापन, सिर दर्द और उल्टी आने जैसा महसूस होने लगता है. ऐसे में अगर आप भी हैंगोवर से परेशान हो जाएं तो इस स्थिति में क्या करना चाहिए और किस तरह हैंगोवर से बचा जा सकता है जानिए यहां. इन घरेलू नुस्खों और ट्रिक्स से आप हैंगोवर से तेजी से निकल जाएंगे.

हैंगोवर दूर करने के घरेलू उपाय

नींबू पानी – हैंगोवर पर नींबू पानी सबसे अच्छा असर दिखाता है. ठंडे नींबू पानी के बजाय एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस निचोड़कर पिएं. इससे शरीर में जमे टॉक्सिंस निकलते हैं और हैंगोवर उतरता है.

अदरक का पानी – एक गिलास पानी में छोटा सा अदरक का टुकड़ा डालें और उसे पकाने के बाद इस पानी को छानकर पिएं. इससे हैंगोवर उतरने में हेल्प मिलेगी.

खाएं केला – शरीर में एल्कोहल की वजह से पौटेशियम की कमी हो जाती है. ऐसे में केला खाने पर फायदा मिलता है.

नारियल पानी – हैंगोवर दूर करने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है. इसके लिए पानी पीते रहें. बॉडी के खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स उसे लौटाने के लिए नारियल पानी पिएं.

हैंगोवर क्यों हो जाता है

  • शरीर में एकदम से डिहाइड्रेशन हो जाता है जिसकी वजह से हैंगोवर होता है. इससे शरीर में फ्लुइ़ड नहीं रहता, प्यास लगती है और सिर में दर्द बैठ जाता है.
  • लिवर एल्कोहल को टॉक्सिक संबस्टेंस में बदल देता है जिससे इंफ्लेमेशन बढ़ती है और बीमार महसूस होता है.
  • पेट में इरिटेशन हो जाती है जिससे एसिड बढ़ता है, जी मितलाने लगता है, दर्द होता है या उल्टी आने लगती है.
  • एल्कोहल पीने के बाद ब्लड शुगर लेवल्स गिर जाते हैं. इससे शरीर में कमजोरी छाने लगती है, थकान होती और मूड चेंजेस होने लगते हैं.
  • नींद में रुकावट आती है और पूअर स्लीप क्वालिटी से हैंगोवर बढ़ता है.

यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि विटामिन डी की कमी है? शरीर में ऐसे दिखते हैं Vitamin D Deficiency के संकेत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ