When Can babies Drink Water: कहते हैं जल ही जीवन है और मनुष्य के लिए पानी के बिना जीना मुमकिन नहीं हैं. वहीं, अगर गर्मियों का मौसम हो तो ज्यादा देर पानी पिए बिना रह जाएं तो इससे शरीर को बाहरी ही नहीं बल्कि अंदरूनी रूप से भी नुकसान हो सकता है. लेकिन, बच्चों के मामले में यह बात सही नहीं बैठती है, खासकर अगर बच्चे की उम्र 6 महीने से कम हो. 6 महीने से छोटे बच्चे (6 Month Old Baby) को पानी ना देने की सख्त हिदायतें दी जाती हैं. इस उम्र के बच्चे को दूध के अलावा कुछ और देने से मना किया जाता है. ऐसा क्यों होता है और इसकी क्या वजह है, जानिए यहां.
यह भी पढ़ें – किस उम्र तक बच्चे का बिस्तर गीला करना नॉर्मल है? पीडियाट्रिशियन ने बताया डॉक्टर से कब करना चाहिए संपर्क
6 महीने से छोटे बच्चे को क्यों नहीं दिया जाता पानी
6 महीने के बच्चे को पानी नहीं बल्कि सिर्फ मां का दूध या फॉर्मुला मिल्क ही दिया जा सकता है, पानी नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस उम्र में बच्चे की किडनी उतनी परिपक्व नहीं होती और पानी के कारण किडनी पर दबाव पड़ सकता है. वहीं, दूध के साथ ही अगर बच्चे के पेट में पानी जाएगा तो इससे दूध डायल्यूट हो जाएगा और पोषक तत्व उतने कंसनट्रेटेड नहीं रहेंगे जितने रहने चाहिए. इससे बच्चे के पोषण और विकास पर असर पड़ता है.
गर्मियों में अगर बच्चे को प्यास लगे तो क्या करें
गर्मियों के मौसम में 6 महीने से छोटे बच्चे को अगर समय-समय पर दूध पिलाया जा रहा है तो उसे प्यास नहीं लगती है. अगर बच्चा रोता है तो उसकी वजह कुछ और हो सकती है. गर्मियों में बच्चे को हर थोड़ी देर में दूध पिलाया जा सकता है लेकिन बच्चा अगर 6 माह का नहीं है तो उसे पानी नहीं दिया जा सकता है.
बच्चे को पानी देने की सही उम्र क्या है
- बच्चा अगर 6 महीने का हो गया है तो उसके बाद उसे थोड़ा-थोड़ा पानी देना शुरू किया जा सकता है. 6 से 9 माह के बच्चे को अगर कुछ ठोस आहार खिलाया जा रहा है तो उसके बाद उसे 30 मिलीलीटर पानी दे सकते हैं.
- दिनभर में बच्चे को केवल 100 से डेढ़ सौ मिलीलीटर पानी ही देना चाहिए. इतना पानी बच्चे के लिए पर्याप्त होता है.
- जब बच्चे की उम्र 9 से 12 महीने हो जाए तो उसे खाना खाने के बाद 60 मिलीलीटर तक पानी दिया जा सकता है. इस उम्र में बच्चे को 200 से 250 मिलीलीटर पानी दिनभर में पिला सकते हैं.
इस तरह बीमार पड़ सकता है बच्चा
कई बार 6 महीने से छोटे बच्चे को गलती से पानी पिला दिया जाता है. लेकिन, ऐसा ना किया जाए इस बात का ध्यान रखें क्योंकि इससे बच्चा बीमार पड़ सकता है. अगर गलती से बच्चे को पानी दिया गया है और उसकी सेहत में बदलाव दिख रहा है तो डॉक्टर के पास जाने में देरी ना करें.
यह भी पढ़ें – क्या दूध के दांत सड़ने पर परमानेंट दांत भी खराब हो जाते हैं? डॉक्टर ने बताया बच्चे के दांतों की कैसे करें देखरेख
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
14 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
17 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
19 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
19 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
22 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines