Eggs In Summer: अंडों की गिनती सुपरफूड में की जाती है. सबसे ताकतवर और प्रोटीन से भरपूर चीजों में अंडों का जिक्र किया जाता है. लेकिन, अक्सर ही गर्मियों में अंडा (Egg) खाने से मना कहा जाता है और माता-पिता खासतौर से बच्चों को अंडा नहीं खिलाते. कहा जाता है कि अंडा गर्म होता है और गर्मियों में बच्चों को दिया जाए तो शरीर की गर्माहट बढ़ा सकता है. ऐसे में बच्चों की डॉक्टर अनुराधा एचएस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को अंडा दिया जाना चाहिए या नहीं और अगर इस मौसम में बच्चों को अंडा दिया जाए तो सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है.
यह भी पढ़ें – बच्चों का पेट अच्छा रखने के लिए क्या खिलाना चाहिए? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया बच्चे को क्या खिलाएं क्या नहीं
बच्चे को गर्मियों में अंडे खिलाने चाहिए या नहीं
पीडियाट्रिशियन डॉ. अनुराधा एचएस बताती हैं कि माता-पिता अक्सर ही गर्मियों में बच्चे को अंडा खिलाना बंद कर देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे शरीर में गर्माहट बढ़ जाएगी और अलग-अलग बीमारियां बच्चे को घेर लेंगी. लेकिन, डॉक्टर बताती हैं कि यह सामान्य मिथक है. असल में, बच्चों को गर्मियों के मौसम में भी अंडा खिलाया जाना चाहिए.
असल में अंडे बच्चों के लिए सुपरफूड साबित होते हैं और ये गुड क्वालिटी प्रोटीन (Protein) का पावरहाउस होते हैं जो मसल बिल्डिंग में फायदेमंद होते हैं, इनमें आयरन होता है जो एनर्जी और ग्रोथ में मददगार है, विटामिन डी होता है जो हड्डियों की सेहत दुरुस्त रखता है और गुड फैट होता है जो दिमाग के लिए फायदेमंद होता है. इसके अलावा, अंडे सस्ते होते हैं, इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है और इन्हें बच्चे आसानी से खा भी लेते हैं.
बच्चे को अंडे खिलाने से पहले जान लें ये बातें
डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को अंडे खिलाने से पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है, जैसे बच्चों को कभी भी कच्चा या अधपका अंडा नहीं देना चाहिए. इससे बच्चे को फूड पॉइजनिंग या बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकते हैं.
बच्चों को पूरी तरह पका हुआ अंडा, उबला हुआ अंडा (Boiled Eggs For Kids), अंडे की भुजिया आ अंडे का डोसा बनाकर दिया जा सकता है. बच्चे बड़े ही शौक से अंडा खाते हैं
बच्चे एक दिन में कितने अंडे खा सकते हैं?
बच्चे को एक दिन में 1 से 2 अंडे खिलाए जा सकते हैं. बड़े बच्चों को 2 से 3 अंडे भी दिए जा सकते हैं. इतने अंडे बच्चे की सेहत को फायदा देते हैं. ध्यान रहे कि एक दिन में बच्चे को बहुत ज्यादा अंडे ना खिलाए जाएं इससे पेट खराब हो सकता है.
यह भी पढ़ें – हाथ में झनझनाहट और दर्द होता है तो कभी ना करें ये गलतियां, डॉक्टर ने बताया कैसे बढ़ता है यह सिंड्रोम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines