हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया शरीर पर सफेद दाग दिखें तो क्या करना चाहिए

Vitiligo Treatment: एम्स, नई दिल्ली के डॉ. एम रामम बताते हैं कि विटिलिगो एक ऐसी बीमारी है जो लोगों को बहुत परेशान भी करती है और डरा भी देती है. लेकिन, इससे जुड़े जरूरी तथ्य पता हों तो दिक्कत कम होती है और सही तरह से इसे मैनेज किया जा सकता है.

विज्ञापन
क्या विटिलिगो का दाग फैलता है, जानिए डॉक्टर क्या बताते हैं. Image Credits - AI

How To Manage Vitiligo: विटिलिगो त्वचा की बीमारी है जिसमें त्वचा पर सफेद धब्बे (White Spots) नजर आने लगते हैं. एम्स, नई दिल्ली के डॉक्टर एम रामम बताते हैं त्वचा पर सफेद दाग नजर आने लगते हैं तो इसमें ना दर्द होता है, ना बेचैनी होती है, यह ना शरीर की ताकत पर असर डालता है, ना दिमाग पर और ना ही उम्र कम करता है, फिर भी यह अक्सर चिंता का विषय बन जाता है. इसकी वजह है कि लोगों को लगता है कि समाज उन्हें और उनके परिवार को अलग नजरिए से देखेगा. ऐसे में डॉक्टर विटिलिगो से जुड़े कुछ फैक्ट्स बता रहे हैं जो विटिलिगो को बेहतर तरह से मैनेज करने में आपकी मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें – जरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

क्या हर धब्बा विटिलिगो है

हर धब्बा विटिलिगो नहीं होता है. ज्यादातर सफेद धब्बे विटिलिगो के दाग नहीं होते हैं. त्वचा का रंग कई कारणों से फीका पड़ सकता है. इसलिए अगर त्वचा पर सफेद धब्बा दिखता है तो त्वचा के डॉक्टर को दिखाना चाहिए ताकि इसकी सही पहचान हो सके.

विज्ञापन

क्या विटिलिगो के धब्बे पूरे शरीर में फैल सकते हैं

अगर डॉक्टर कहते हैं कि यह सफेद दाग विटिलिगो ही है तो जरूरी नहीं है कि यह धब्बे पूरे शरीर में फैल जाएंगे. डॉक्टर बताते हैं कि ज्यादातर लोगों में यह बीमारी हल्की ही रहती है. कुछ धब्बे तो बिना इलाज के ही अपनेआप ठीक हो सकते हैं.

विज्ञापन

क्या विटिलिगो का इलाज कराना जरूरी है

डॉक्टर की मानें तो विटिलिगो का इलाज कराना जरूरी नहीं है. कई लोग बिना किसी इलाज के भी इस बीमारी के साथ खुशहाल जीवन जीते हैं. अगर इलाज कराया जाए तो इस बीमारी से निपटने के कई अलग-अलग तरीके हैं. कुछ महीनों में एक बार डॉक्टर से मिलना होता है और आमतौर पर यह काफी होता है. इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इलाज के दौरान भी नए धब्बे आ सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इलाज काम नहीं कर रहा है. इसीलिए बार-बार डॉक्टर या इलाज का तरीका बदलना सही नहीं है,

विज्ञापन

विटिलिगो में क्या कुछ अलग खाते हैं

विटिलिगो में व्यक्ति वही सब खाता है जो आम लोग खाते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि कई बार लोग या कुछ डॉक्टर विटिलिगो में कुछ अलग खाने की सलाह देते हैं लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.

विज्ञापन

क्या विटिलिगो छूने से फैलता है

विटिलिगो छुआछूत की बीमारी नहीं है. ऐसे में यह छूने से या पास बैठने से नहीं फैलती है. इसलिए परिवार या दोस्तों से दूर रहने की जरूरत नहीं होती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - AIIMS

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola