रात में सोते समय खर्राटे लेना कई लोगों के लिए नॉर्मल बात लगती है, लेकिन अगर खर्राटे बहुत तेज हों, लगातार आते हों या उनके साथ सांस रुकने जैसी समस्या दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एम्स नई दिल्ली के स्लीप मेडिसन विभाग के मुताबिक, अस्पताल में नींद से जुड़ी समस्याओं के लिए मरीजों को यहां देखा जाता है. बता दें कि यहां पर कई स्लीप लैब मौजूद हैं. यहां पर नींद से जुड़ी हर परेशानियों को हल किया जाता है. इसको लेकर भी बताया गया है कि हर खर्राटा बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- BTS के V की हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा, ढाई साल से सुनने की इस परेशानी से जूझ रहे हैं सिंगर
कब खर्राटे चिंता की वजह बन सकते हैं?
- सोते समय सांस रुकना- अगर परिवार का कोई इंसान यह बताता है कि सोते समय आपकी सांस कुछ सेकंड के लिए रुकती है और फिर अचानक तेज सांस लेते हैं, तो यह Obstructive Sleep Apnea (OSA) का संकेत हो सकता है.
- रात में बार-बार घुटन या हांफने जैसा महसूस होना- खर्राटों के बीच अचानक हांफना, घुटन महसूस होना या नींद टूटना नॉर्मल खर्राटों से अलग संकेत हो सकता है. इसलिए आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
- दिनभर नींद और थकान रहना- रात में समय सोने के बावजूद दिनभर नींद आना, थकान रहना या काम के दौरान झपकी लेना भी नींद की क्वालिटी खराब होने का संकेत हो सकता है.
- कुछ बीमारियां पहले से होना- एम्स की गाइडलाइन में हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और कुछ चीजों को ओएसए का संकेत माना गया है.
कब करानी पड़ सकती है स्लीप स्टडी?
सिर्फ खर्राटे देखकर OSA की पुष्टि नहीं होती. डॉक्टर लक्षणों के हिसाब से जरूरत पड़ने पर स्लीप स्टडी या स्लीप टेस्टिंग की सलाह दे सकते हैं. AIIMS में स्लीप लैब और स्लीप डिस्ऑर्डर क्लिनिक भी मौजूद है. आपका वहां भी टेस्ट हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- डेंगू में प्लेटलेट्स गिरना कितना खतरनाक? AIIMS की गाइडलाइन से समझें क्या करना चाहिए
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
19 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
19 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
23 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
1 day agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
2 days agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
2 days agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines