हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health Tips: माइग्रेन की समस्या से मिल जाएगी मुक्ति, डॉक्टर ने कहा बस रोजाना करें इस एक चीज का सेवन

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि माइग्रेन की दिक्कत से जूझ रहे हैं अगर आप भी इन्हीं में से हैं और इस दिक्कत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं आयुर्वेदिक डॉ. परमेश्वर अरोड़ा से कि आप किस एक चीज के सेवन से ही माइग्रेन से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन
माइग्रेन से राहत पाने के लिए डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा का सुझाव. Image Source Freepik

Health Tips: आज के समय में बहुत से लोग माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं. लगातार सिर में दर्द, चक्कर, थकान और कभी-कभी उल्टी जैसी परेशानियां जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं. ज्यादातर लोग दवाईयों पर निर्भर हो जाते हैं और बार-बार डॉक्टर के चक्कर काटते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक उपाय आपकी मदद कर सकता है. आयुर्वेदिक डॉ. परमेश्वर अरोड़ा का सुझाव है कि माइग्रेन से राहत पाने के लिए आपको बस एक चीज का सेवन करना है. इससे माइग्रेन की दिक्कत से आपको छुटकारा मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि क्या हैं वह एक चीज.

इस एक चीज का करें सेवन

डॉ. परमेश्वर अरोड़ा के अनुसार आप देसी घी और गुण का हलवा बनाएं और हलवे में चने की दाल जितना देसी कपूर भी मिलाएं. इसके बाद आप इसे सुबह सूर्य उदय से पहले खाली पेट ले. हलवा को खाने के बाद आप ऐसी जगह लेटें जहां हवा न हो, आप चाहें तो कम्बल लेकर भी लेट सकते हैं, ताकि शरीर से पसीना अच्छे से निकले. इसे लगातार 3-4 महीने तक करने से माइग्रेन में काफी हद तक राहत मिल सकती है.

ये भी पढे़ं- Winter Tips: ठंड के मौसम में इन आदतों को करें अपने दिनचर्या में शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

विज्ञापन

फायदे

  • देसी घी और गुण का हलवा सिर में दर्द और चक्कर को कम करने में मदद करता है.
  • यह दिमाग को शांति और ऊर्जा प्रदान करता है.
  • कपूर की वजह से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और रक्त संचार सुधरता है.
  • प्राकृतिक और आयुर्वेदिक होने की वजह से इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते.
  • इस आसान और प्राकृतिक नुस्खे को अपनाकर आप बिना दवाईयों के माइग्रेन की परेशानी से राहत पा सकते हैं और जीवन में नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं.

ये भी पढे़ं- Colon cleansing remedies: कब्ज की दिक्कत से हैं परेशान? प्रेमानंद महाराज का ये आसान नुस्खा बदल देगा आपकी सुबह की दिनचर्या

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola