हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं?

Karwa Chauth Vrat In Diabetes: ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या होने के बावजूद करवा चौथ का व्रत रखने की इच्छा रखती हैं. लेकिन, इन दोनों ही समस्याओं में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं जानिए यहां.

Karwa Chauth 2025

Karwa Chauth Vrat In High BP: हाई ब्लड प्रेशर में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं जानिए यहां. Image Credit - Pexels, Gemini

Karwa Chauth 2025: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं. यह व्रत पति के प्रति महिलाओं की श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है. लेकिन, कई बार महिलाएं प्रेम के चक्कर में अपनी तबीयत से खिलवाड़ करने लगती हैं. अगर वे बीमार भी होती हैं तब भी यह जिद करने लगती हैं कि करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) जरूर रखेंगी. लेकिन, ऐसी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं जिनमें व्रत रखने से मना किया जाता है. महिलाओं का अक्सर ही प्रश्न रहता है कि क्या वे डायबिटीज (Diabetes) या ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) में व्रत रख सकती हैं या नहीं.

विज्ञापन

डायबिटीज में करवा चौथ का व्रत | Karwa Chauth Vrat In Diabetes

डायबिटीज की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों को हर 2 से 3 घंटे में कुछ खाने के लिए कहा जाता है. डायबिटीज के मरीज बहुत देर तक भूखे रहें तो इससे ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा घट सकता है या फिर बहुत ज्यादा बढ़ सकता है. इससे चक्कर आ सकते हैं, कमजोरी आ सकती है या महिला बेहोश भी हो सकती है. खासतौर से जो महिलाएं इंसुलिन या शुगर कंट्रोल वाली दवाई ले रही हैं उनके लिए रिस्क बढ़ सकता है.

विज्ञापन

हाई बल्ड शुगर में करवा चौथ का व्रत ( Karwa Chauth Vrat In High Blood Sugar)

विज्ञापन

अगर बहुत लंबे समय तक कुछ ना खाया जाए और पेट खाली रहे तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इस सिचुएशन में सिर में दर्द होना, कमजोरी महसूस होना, दिल का तेजी से धड़कना, डिहाइड्रेशन होना और इलैक्ट्रोलाइट इंबैलेंस होना आम हो जाता है. इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त मरीजों को खासतौर से डॉक्टर की सलाह लेकर ही करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए.

व्रत रख रही हैं तो जान लें यह बात

विज्ञापन

जिन महिलाओं का ब्लड प्रेशर लेवल और ब्लड शुगर लेवल बैलेंस्ड रहता है और अगर वे व्रत (Karwa Chauth Fast) रख रहीं हैं तो उन्हें अपनी सरगी को पौष्टिक रखने की कोशिश करनी चाहिए. सरगी में सूखे मेवे, नारियल पानी और फल वगैरह शामिल करें जिससे शरीर को एनर्जी मिले और शरीर हाइड्रेटेड भी फील करे.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ