---विज्ञापन---

Dengue Fever Myth: क्या एक व्यक्ति से दूसरे को फैल सकता है डेंगू? AIIMS के डॉक्टर से जाने पूरी सच्चाई

AIIMS Doctor Dengue Advice: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या डेंगू वायरस एक मरीज से दूसरे मरीज के बीच फैल सकता है? क्या अगर किसी व्यक्ति को डेंगू हो जाता है, तो उसके आसपास रहने वाले लोगों को भी इसका खतरा रहता है? आइए एम्स के डॉक्टर से जानते हैं इसका जवाब.

---विज्ञापन---

बारिश का मौसम कई लोगों को बहुत पसंद होता है, क्योंकि इस मौसम में गर्मी से राहत मिलती है और हरियाली बढ़ती है. लेकिन इस मौसम के साथ एक बीमारी का खतरा भी तेजी से बढ़ता है, जोकि डेंगू वायरस! हर साल देश के अलग-असग हिस्सों में डेंगू के मच्छरों के कारण लोग बीमार पड़ जाते हैं, कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि मरीज की मौत तक हो जाती है. ऐसी स्थिति में अक्सर एक बात सुनने को मिलती है कि डेंगू का बुखार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच फैलता है और अगर दूरी न रखी जाए, तो स्वास्थ्य इंसान भी बीमार पड़ सकता है. क्या इस दावे में कोई सच्चाई है या ये सिर्फ एक मिथक है, आइए इस स्टोरी में जानते हैं AIIMS के डॉक्टर नवल के. विक्रम से?

यह भी पढ़ें: महिलाओं में यीस्ट संक्रमण के क्या लक्षण हैं? स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया Yeast Infection से कैसे मिलेगा छुटकारा

---विज्ञापन---

क्या एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है डेंगू

लोगों के बीच मशहूर डेंगू के फैलनी की बात को लेकर AIIMS नई दिल्ली के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर डॉ. नवल के. विक्रम, प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, कहते हैं कि डेंगू का बुखार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच नहीं फैलता है. उन्होंने बताया कि डेंगू वायरस मच्छरों के जरिए फैलता है, वो भी मुख्य रूप से संक्रमित Aedes मच्छर के काटने से फैलता है. डॉ.नवल बताते हैं कि डेंगू तब फैलता है, जब कोई एडीज मच्छर डेंगू से संक्रमित व्यक्ति को काटता है, तो वायरस मच्छर के शरीर में पहुंच जाता है और बाद में वही संक्रमित मच्छर किसी दूसरे व्यक्ति को काटकर उसे संक्रमित कर देता है. यही सिलसिला चलता रहता है और मरीजों की संख्या बढ़ती रहती है.

डेंगू में कैसे दिखते हैं शुरुआती लक्षण?

AIIMS डॉ. नवल के. विक्रम बताते हैं कि आम वायरल फीवर की तरह ही इसका भी फीवर होता है, जिसमें शरीर में दर्द, बुखार कुछ दिनों के लिए रहता है. लेकिन कुछ मामलों में ये काफी गंभीर और जान पर भी खतरा बन सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप जान लें कि इसके शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं, ताकि स्थिति गंभीर न हो. डॉक्टर बताते हैं कि;

---विज्ञापन---
  • अगर बुखार बहुत ज्यादा है 5-6 दिन गुजरने के बाद भी नहीं उतर रहा है, तो यह डेंगू का सेंकत हो सकता है.
  • सिर में तेज दर्द
  • बार-बार उल्टी की समस्या
  • पेट में दर्द
  • आंखों में दर्द
  • शरीर के किसी हिस्से खासतौर से बैक या जोड़ों में दर्द
  • और साथ ही शरीर के किसी भी हिस्से से खून का निकलना इसके बडे़ लक्षणों में शामिल है.

ऐसे में अगर किसी को ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो उसे चाहिए कि वह डेंगू का टेस्ट कराए. डॉक्टर ने बताया कि अगर टेस्ट में डेंगू पाया जाए, तो मरीज को अस्पताल ले जाना जरूरी हो जाता है, क्योंकि कई बार हालात गंभीर भी हो सकते हैं. डेंगू से ठीक होने के लिए सलाह के अनुसार, दी गई दवाओं का खास ख्याल रखें, खासतौर से पेरासिटामोल और प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली दवा का क्योंकि डेंगू के कारण शरीर में प्लेटलेट्स की भारी कमी हो जाती है.

कैसे रखें अपने आपको सुरक्षित

  • डेंगू के खतरे से बचने के लिए जरूरी है कि आप पहले ही कुछ जरूरी तैयारी कर लें, ताकि आप आपका परिवार इस गंभीर समस्या से बच सके.
  • डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घर के आसपास और घर के अंदर साफ पानी को जमा न होने दे या फिर उसे ढककर रखें.
  • अगर आप कूलर का इस्तेमाल करते हैं, तो बेहतर रहेगा कि पानी को हर 2 दिन में बदलते रहे. कूलर जब सूख जाए, उसके बाद उसमें साफ पानी डालें और फिर इस्तेमाल करें.
  • डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपके इलाके में व्यक्ति भी डेंगू से बीमार पड़ जाता है, तो खतरा बढ़ जाता है कि वह मच्छर और भी लोगों को मरीज बना सकता है.
  • अगर आपके घर के आसपास साफ पानी जमा है और उसे आप हटा नहीं सकते हैं, तो बेहतर रहेगा कि उसमें आप केरोसिन तेल डालें, क्योंकि डेंगू के मच्छर साफ पानी में ही ब्रीडिंग करते हैं.

यह भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू और वायरल फीवर में क्या होता है अंतर? मानसून के बीच बढ़ रहा H1N1 का खतरा,

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Aug 08, 2026 06:38 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola