हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Calcium की कमी होने से बातें भुलते हैं आप! जानें ये लक्षण

विज्ञापन
calcium

Calcium Deficiency: सभी जानते हैं कि कैल्शियम की कमी होने पर शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, लेकिन, बता दें इसकी कमी होने पर ब्रेन, हार्ट, मसल्‍स को भी नुकसान होता है। कैल्शियम हमारी हड्डियां और दांतों को तो मजबूत करते ही हैं, साथ ही हार्ट और मसल्‍स फंक्‍शन को भी ठीक रखने का काम करता है।

बढ़ती उम्र के बच्‍चों के लिए भी कैल्शियम एक जरूरी मिनरल्‍स है। कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्शेमिया (Hypocalcemia) भी कहा जाता है। कैल्शियम की कमी खान-पान में लापरवाही के चलते होती ही है, कई बार तरह-तरह की दवाओं के सेवन, हार्मोनल बदलाव, मेनोपॉज, न्‍यूट्रिशन की कमी और कई बार जेनेटिक बदलाव से भी हो सकता है।

कैल्शियम के लक्षण

मैमोरी लॉस

विज्ञापन

कैल्शियम की कमी से मैमोरी लॉस की समस्‍या हो सकती है। इसमें लोग इधर उधर चीजें रखकर भूलने लगते हैं और कई बार तो ऐसा होता है कि हर बात याद रखना मुश्किल हो जाता है।

मांसपेशियों में ऐंठन

विज्ञापन

कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, जकड़न, जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। आमतौर पर पैरों या पंजों में काफी दर्द होता है।

हड्डियां कमजोर होना

विज्ञापन

हड्डियों में को मजबूत बनाने का काम करता कैल्शियम है और इसकी कमी होने पर शरीर हड्डियों से कैल्शियम सोखने लगती है, इससे उठने, बैठने, चलने में भी दर्द होने लगता है।

ये भी पढ़ें- थकान हो या पैरों में दर्द हो तो संभल जाएं, कहीं ये लक्षण Thyroid के तो नहीं

विज्ञापन

कमजोरी लगना

कैल्शियम की कमी होने से वीकनेस, चक्कर आना और फोकस करने में अधिक दिक्कत होने लगती है।

विज्ञापन

कमजोर होते हैं नाखून

कैल्शियम की कमी से नाखून खराब होने लगते हैं और इतने कमजोर हो जाते हैं कि ये टूटने लगते हैं। इसमें नाखून पीले या सफेद दाग भी आने लगते हैं।

विज्ञापन

कमजोर दांत होना

कैल्शियम की कमी से दांत टूटने और गिरने लगते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में अधिक से अधिक कैल्शियम वाली चीजें शामिल करें।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola