How To Make Multigrain Idli: इडली साउथ इंडिया की एक काफी लोकप्रिय डिश है। इसको लोग हेल्दी नाश्ते या स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं। साउथ इंडियन डिश की खास बात ये है कि इसको पचाना और बनाना बहुत आसान होता है। ये एक बहुत ही हल्की डिश होती है।
वैसे तो आमतौर पर घरों में प्लेन इडली बनाकर खूब खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने मल्टीग्रेन इडली बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मल्टीग्रेन इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मल्टीग्रेन कई पोषक तत्वों का भंडार होता है।
अभी पढ़ें – Women Health Care: पीरियड्स के दौरान क्यों होता है चिड़चिड़ापन? जानें इसके लक्षण और कारण
इसलिए अगर आप एक हेल्थ कॉन्शियस हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इसको आप लंच से लेकर डिनर में कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मल्टीग्रेन इडली (How To Make Multigrain Idli) बनाने की विधि-
मल्टीग्रेन इडली बनाने की आवश्यक सामग्री-
- रागी का आटा 1/2 कप
- बाजरे का आटा 1/2 कप
- ज्वार का आटा 1/2 कप
- साबुत गेहूं का आटा 1/3 कप
- उड़द की दाल 1/2 कप
- मेथी दाना 2 चम्मच
- नमक 1 छोटा चम्मच
- तेल
अभी पढ़ें – Healthy Snack: डायटिंग वालों का भी बढ़ा देंगे जायका ओट्स नमकपारे, इस विधि से करें तैयार
मल्टीग्रेन इडली कैसे बनाएं? (How To Make Multigrain Idli)
- मल्टीग्रेन इडली बनाने के लिए आप सबसे पहले उड़द दाल और मेथी दाना को एक बाउल में डालें।
- फिर आप इसमें पानी डालकर करीब दो घंटे तक भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप इस भीगी दाल और मेथी दाना को मिक्सर जार में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- फिर आप इस पेस्ट में करीब 1/2 कप पानी डालें और मिलाकर घोल बना लें।
- इसके बाद आप इस तैयार बैटर को एक गहरे बाउल में निकाल लें।
- फिर आप इसमें नमक और आटा डालें और अच्छे से मिला दें।
- इसके बाद आप इसमें एक कप पानी डालें और अच्छी तरह से फेंटते हुए मिला लें।
- फिर आप इसको रात भर खमीर उठने के लिए ढककर अलग रख दें।
- इसके बाद आप अगली सुबह फरमेंट होने के बाद इस घोल को एक बार और मिलाएं।
- फिर आप इडली के सांचे में थोड़े से तेल की मदद से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप इन साचों में एक-एक चम्मच इडली का घोल डालें।
- फिर आप इनको कम से कम 15 मिनट तक स्टीम करके पका लें।
- अब आपकी हेल्दी और टेस्टी मल्टीग्रेन इडली बनकर तैयार हो चुकी हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
7 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
8 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
9 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
11 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
12 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
16 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines