Burning Sensation In Feet: क्या आपको भी अक्सर ही पैरों में जलन महसूस होती है? अगर पैरों में जलन होती है, अक्सर सुन्न महसूस होता है और समझ नहीं आता कि इसका सटीक कारण क्या है तो आपको डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए क्योंकि इस दिक्कत की वजह पेरिफेरल न्यूरोपेथी हो सकती है. पेरिफेरल न्यूरोपेथी हाथ, पैरों और बांह में होती है लेकिन ज्यादातर इससे पैर ही प्रभावित होते हैं. नैशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए पेरिफेरल न्यूरोपेथी (Peripheral Neuoropathy) क्या है, इसके क्या लक्षण होते हैं और इसका इलाज किस तरह किया जाता है.
यह भी पढ़ें – दिल की धमनियों में प्लाक जमने के क्या लक्षण होते हैं? जानिए कौन सी दिक्कतें कोरोनरी आर्टरी डिजीज का संकेत हो सकती हैं
पेरिफेरल न्यूरोपेथी के आधार पर अलग-अलग लक्षण
सेंसरी न्यूरोपेथी – इस स्थिति में दिमाग तक छूने का मैसेज, तापमान का मैसेज, दर्द का मैसेज या किसी और सनसेशन का मैसेज ले जाने वाली नर्व्स डैमेज हो जाती हैं.
मोटर न्यूरोपेथी – इसमें मूवमेंट को कंट्रोल करने वाली नसें डैमेज हो जाती हैं.
ओटोनॉमिक न्यूरोपेथी – इसमें वो नसें कमजोर होने लगती हैं जो पाचन, ब्लैडर फंक्शन और ब्लड प्रेशर वगैरह को कंट्रोल करती हैं.
मोनोन्यूरोपेथी – सेंट्रल नर्वस सिस्टम के बाहर की एक सिंगल नर्व डैमेज हो जाती है.
पेरिफेरल न्यूरोपेथी में अक्सर ही मरीज को एक या उससे ज्यादा प्रकार की पेरिफेरल न्यूरोपेथी हो सकती है.
सेंसरी न्यूरोपेथी के लक्षण
- ऐसे लगता है जैसे प्रभावित हिस्से पर पिन या सूईं चुभ रही हैं
- पैरों में सुन्न महसूस होता है और दर्द या तापमान में बदलाव महसूस नहीं होता है
- पैरों में एकदम से तेज दर्द होता है
- कुछ हल्का सा भी छू जाता है तो दर्द महसूस होता है
- बैलेंस बिगड़ जाता है और पैरों की पॉजीशन समझ नहीं आती है.
मोटर न्यूरोपेथी के लक्षण
- मसल्स में क्रैंप्स या ट्विचिंग होना
- मसल्स का कमजोर हो जाना या पैरालिसिस होना जिसमें एक से ज्यादा मसल्स प्रभावित होती हैं
- मसल्स का पतला होना
- पैर के पंजों को उठाने में दिक्कत आना
ओटोनॉमिक न्यूरोपेथी
- कब्ज या दस्त लग जाना, खासकर रात के समय ये दिक्कतें होना
- ब्लोटिंग होना, पेट से आवाज आना, बीमार महसूस करना
- लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत जिसमें चक्कर आते हैं, बेहोशी छाने लगती है
- दिल की धड़कनों का तेज हो जाना
- जरूरत से ज्यादा पसीने आना
- पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दिक्कत होना
- ब्लैडर खाली होने में दिक्कत आना
- बाउल मूवमेंट्स पर कंट्रोल हट जाना
मोनोन्यूरोपेथी
- उंगलियों की सेंसेशन कम होना और कमजोरी महसूस होना
- डबल विजन यानी एक ही चीज का दो दिखना और आंखों को फोकस करने में दिक्कत आना
- चेहरे के एक तरफ कमजोरी महसूस होना
- पैरों में दर्द और कमजोरी महसूस होना, सेनसेशन कम होना.
कैसे होता है पेरिफेरल न्यूरोपेथी का इलाज
पेरिफेरल न्यूरोपेथी में समस्या के कारण का पता लगाकर उन कारणों को दूर करने पर फोकस किया जाता है. अगर विटामिन बी12 की कमी है तो उस कमी को पूरा करते हैं, डायबिटीज है तो उसे मैनेज करने की कोशिश की जाती है, लाइफस्टाइल मैनेज करने की कोशिश की जाती है, इसके अलावा नर्व्स का दर्द कम करने पर फोकस होता है. डॉक्टर समस्या के अनुसार इलाज करते हैं.
यह भी पढ़ें – नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के क्या लक्षण होते हैं? जानिए कैसे पता चलेगा Liver Damage हो रहा है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
30 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines