Heartburn Home Remedies: छाती में जलन होना ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से लोगों को दोचार होना पड़ना है. यह जलन आमतौर पर एसिडिटी के कारण होती है. पेट में एसिडिटी हो तो एसिडिक गैस उठकर भोजन नली तक आने लगती है जिससे छाती में जलन महसूस होती है. इस तरह जलन होना सांस संबंधी दिक्कत, स्ट्रेस, एंजाइटी या दिल से जुड़ी दिक्कत का भी लक्षण हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए अगर एसिडिटी (Acidity) के कारण छाती में जलन हो रही है तो क्या खाने-पीने पर इस जलन से छुटकारा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें – बीपी तुरंत कम करने के लिए क्या करें? डॉक्टर ने बताए ब्लड प्रेशर कम करने के 5 असरदार तरीके
छाती में जलन हो तो क्या करें
पिएं ठंडा दूध
एसिडिटी के कारण होने वाली सीने की जलन में ठंडा दूध पीना बेहद फायदेमंद होता है. ठंडा दूध पेट के एसिड को न्यूट्रिलाइज करता है. इससे तुरंत आराम महसूस होता है. हालांकि, कोशिश करें कि आप फुल फैट मिल्क ना पिएं क्योंकि इससे लक्षण बढ़ सकते हैं.
अजवाइन है फायदेमंद
अजवाइन अपच और एसिडिटी कम करने का रामबाण इलाज साबित होती है. अजवाइन को चुटकीभर काले नमक के साथ मुंह में रखें और एक गिलास पानी पीकर निगल लें. अपच से राहत मिलती है और एसिडिटी कम होती है.
खाएं केला
एसिडिटी और छाती में जलन को कम करने के लिए केला खाया जा सकता है. एक पका हुआ केला खाने पर आराम महसूस होता है.
छाछ पी सकते हैं
एसिडिटी को कम करने के लिए और छाती की जलन से राहत पाने के लिए छाछ पी जा सकती है. छाछ पाचन तंत्र को फायदा देती है. आप सादा छाछ पीने के बजाय इसमें नमक और जीरा डालकर पी सकते हैं. इससे छाछ का असर बढ़ता है.
नारियल पानी है फायदेमंद
एसिडिटी से राहत पाने के लिए नारियल पानी पिया जा सकता है. नारियल पानी पेट के पीएच बैलेंस को मेंटेन करता है और पेट को कूलिंग इफेक्ट्स देता है. इससे शरीर को हाइड्रेशन भी मिलती है.
एलोवेरा जूस से दिखेगा असर
छाती में जलन (Chhati Me Jalan) हो रही है तो एक गिलास एलोवेरा जूस पी सकते हैं. इसके सूदिंग गुण सीने की जलन को कम करते हैं. इससे एसिडिटी कम होने में भी असर दिखता है. इसे सादा ही पिएं और चीनी मिलाने से परहेज करें.
छाती की जलन से बचने के लिए क्या करें
- अगर एसिडिटी के कारण अक्सर ही छाती में जलन होती है तो एकसाथ बहुत सारा खाना खाने से परहेज करें.
- खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें.
- अपने वजन को कंट्रोल में रखें. बढ़ता वजन भी आयदिन होने वाली एसिडिटी की वजह बनता है.
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- रात के समय बहुत भारी खाना खाने से परहेज करें.
- पूरी नींद लें. नींद की कमी भी एसिडिटी की वजह बनती है.
- खानपान में ज्यादा मिर्च-मसाले वाली चीजें और अचार वगैरह शामिल ना करें.
- तनाव को कम करें. तनाव के कारण भी एसिडिटी होती है.
- प्रोसेस्ड फूड या पैकेटबंद चीजें जरूरत से ज्यादा ना खाएं.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज होने से सालों पहले दिख सकता है यह एक लक्षण, एक्सपर्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
2 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
3 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
12 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines