Budget 2025: आज यानी 1 फरवरी को साल 2025 का बजट पेश किया जाएगा। इस पर आम जनता की भी नजर रहेगी क्योंकि सबसे ज्यादा असर बजट का उन पर ही होगा। शुक्रवार को हुए इकॉनमिक सर्वे में मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर कई पहलुओं को उठाया गया है। इसमें पाया गया कि लोगों की खराब लाइफस्टाइल के चलते सेहत और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर गहरा असर पड़ रहा है। बजट से पहले कई कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार आम नागरिकों की सेहत के बारे में गंभीर कदम उठा सकती है। एक सबसे अहम सवाल है कि क्या जंक फूड पर टैक्स बढ़ेगा या इस पर कोई अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा या नहीं?
क्या बढ़ेगा टैक्स?
दरअसल, सरकार का ध्यान जंक फूड की बढ़ती खपत और इसका हमारी सेहत पर पड़ने वाले प्रभावों पर है। खासतौर पर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से हेल्थ पर ज्यादा असर पड़ रहा है, जो गंभीर है। इन फूड्स के सेवन से मोटापा, डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों की समस्या बढ़ रही हैं। ऐसे में कई हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खाद्य पदार्थों पर अधिक टैक्स लगाने से लोगों को उनकी खपत को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- Budget 2025: गोल्ड से लेकर इनकम टैक्स तक, पूर्व वित्त सचिव ने बताया बजट
सर्वे में क्या पाया गया?
शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में सरकार ने WHO की साल 2023 की एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें भारत में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की खपत साल 2006 में 900 मिलियन अमरीकी डॉलर (78,02,76,15,000) से बढ़कर 2019 में 37.9 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गई है, जो कि 33 % से अधिक की चौंका देने वाली वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाता है। सर्वे में बताया गया है कि UPF यानी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स पर एक्सट्रा टैक्स को हम हेल्थ टैक्स भी मान सकते हैं। यह टैक्स बड़े ब्रान्ड वाली कंपनियों पर होगा। हालांकि, सर्वे में जिस रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, उसमें इस उपाय का कोई फायदा नहीं पाया गया है।
Junk Food Side Effects
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
सर गंगा राम अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंटऔर उपाध्यक्ष डॉ. पीयूष रंजन ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया है कि ये फूड्स जीरो न्यूट्रिशन वाले फूड्स हैं। इनका अधिक सेवन युवाओं और बच्चों के बीच है। इसलिए, इसकी खपत को नियंत्रित करने के लिए यह सुझाव मददगार साबित हो सकता है। अन्य हेल्थ एक्सपर्ट, एम्स-दिल्ली के मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश सागर कहते हैं कि इन मुद्दों को उजागर करना जरूरी है क्योंकि यह लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है, इससे होने वाले नुकसानों पर भी गौर किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Budget 2025: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, क्या बजट में चलेगा पता?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
34 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
57 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines