जन्माष्टमी पर यूपी में कुट्टू के आटे ने 80 लोगों को किया बीमार, आखिर क्यों पौष्टिक होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए हानिकारक है?

Buckwheat Flour Disadvantages: यूपी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां आगरा से लेकर मथुरा में कुट्टू के आटे से बने पकवान ने 80 से ज्यादा लोगों को बीमार कर दिया। जानिए, फायदेमंद होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए कुट्टू का आटा क्यों हानिकारक हो जाता है।

Buckwheat Side Effects

Buckwheat Side Effects

विज्ञापन

Buckwheat Flour Disadvantages: कुट्टू का आटा उपवास में खाया जाने वाला एक पौष्टिक आटा है। इसे खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। कुट्टू के आटे के तरह-तरह के व्यंजन भारतीय रसोई में मशहूर हैं। इस आटे में विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। हाल ही में जन्माष्टमी के अवसर पर आगरा और मथुरा से ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों के मन में इस आटे को लेकर परेशानी पैदा कर दी है।

क्या हुआ था यहां

यहां मथुरा में पहले कुट्टू के आटे की पकौड़ियां खाने से 55 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई। कुछ देर बाद आगरा से भी कुट्टू के आटे की पूड़ियां खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन सभी लोगों को कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों को खाने से फूड पॉइजनिंग की शिकायत हो गई थी। मरीजों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन

कुट्टू के आटे से डाइजेशन की समस्या क्यों होती है?

इस आटे को लेकर कुछ समय पहले कोरिया और जापान में एक रिसर्च की गई थी, जिसमें पाया गया कि इस आटे में मेडिएटेड एनाफाइलैक्स नामक पदार्थ पाए जाते हैं, जो कि इस आटे को हानिकारक बनाने में सहायक होते हैं। इससे पेट दर्द, उल्टी, मितली, जलन, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। कुछ बच्चों को यह आटा बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इतने फायदे होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए यह आटा नुकसानदायक हो सकता है। यूपी में भी मरीजों में इन सभी लक्षणों की पहचान हुई है, यहां मरीज फूड पॉइजनिंग के चलते भर्ती करवाएं गए थे।

buckwheat side effects

buckwheat side effects

विज्ञापन

इन लोगों को संभलकर ही खाना चाहिए कुट्टू का आटा

बकव्हीट से एलर्जेटिक लोग- जिन लोगों को बकव्हीट से एलर्जी है, वे कुट्टू का आटा न खाएं। कुट्टू का आटा इस अनाज की मदद से ही बनता है। एलर्जी के कुछ संकेत ऐसे हो सकते हैं- सांस लेने में तकलीफ, त्वचा पर खुजली और जलन।

किडनी पेशेंट्स- किडनी स्टोन या अन्य समस्या से जूझ रहे लोगों को भी कुट्टू का आटा खाने से परहेज करना चाहिए। इस आटे में फास्फोरस की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी को प्रभावित करता है। किडनी फास्फोरस को सही से फ़िल्टर नहीं कर पाती। ऐसे में खून में फास्फोरस का स्तर बढ़ जाता है।।

विज्ञापन

लो ब्लड शुगर वाले लोग- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम होता है, उन्हें भी कुट्टू के आटे का सेवन कम करना चाहिए या बिल्कुल ही नहीं खाना चाहिए। कुट्टू के आटे से ब्लड शुगर लेवल की मात्रा शरीर में कम हो सकती है, जो आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।

ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली माएं- जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं, उन्हें भी इस आटे का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे उनके शिशु की सेहत बिगड़ सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ