Symptoms Of Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर, कैंसर का एक प्रकार होता है. हालांकि, यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकता है, लेकिन महिलाएं इसकी चपेट में ज्यादा आती हैं. स्तन कैंसर ब्रेस्ट के आस-पास की त्वचा में असामान्य रूप से बढ़ने लगती है. कई बार ये गांठ और ट्यूमर भी बन जाती है. इस कैंसर का सबसे आम लक्षण गांठ होती है, जो सबसे पहले पहचानी जाती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में 2.3 मिलियन नए मामले पाए गए थे जो ब्रेस्ट कैंसर के थे.
अगर शुरुआत में ही संकेत पहचान लिए जाएं, तो इलाज आसान और सफल होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए, हर महिला को अपने शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है.
स्तन कैंसर के शुरुआती संकेत। Breast Cancer Symptoms
1.स्तनों में सूजन- पेस हॉस्पिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेस्ट के आसपास सूजन या फिर मोटापा महसूस करना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है.
2.निप्पल में दर्द- ब्रेस्ट के निप्पल एरियाज में सामान्य से तेज दर्द महसूस करना या वहां की स्किन के रंग में बदलाव देखना भी इस कैंसर का लक्षण होता है.
3.निप्पल से ब्लीडिंग होना-अगर किसी को निप्पल में से खून या दूध के अलावा सफेद और पीले रंग का कोई लिक्विड लीक हो रहा है तो यह भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है.
4.ब्रेस्ट के आस-पास गांठ महसूस करना- कई बार ब्रेस्ट कैंसर होने पर स्तनों के आस-पास की त्वचा या बगल में गांठें बनने लगती हैं. ये भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है.
5.ब्रेस्ट साइज- अगर आपको अपने स्तन का साइज अलग या एक बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है तो इसे भी इग्नोर न करें क्योंकि यह भी ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है.
इसके अलावा, ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों में जलन और खुजली होती है. कभी-कभी स्तन और निप्पल के ऊपर की त्वचा भी छिलने लगती है.
क्या हर गांठ कैंसर की होती है?
नहीं, रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेस्ट के पास उभरने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती है. कई बार ये फाइब्रोसिस, सिस्ट और अन्य संक्रमणों की वजह से भी बनने लगती है. इसलिए, ये नॉन कैंसर वाली गांठें मानी जाती हैं.
ब्रेस्ट कैंसर के कारण। Causes of Breast Cancer
आयु- 55 वर्ष के बाद लोगों को ब्रेस्ट कैंसर की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.
लिंग- पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने की ज्यादा संभावना रहती है.
स्मोकिंग- सिगरेट पीना भी ब्रेस्ट कैंसर का मुख्य कारण माना जाता है.
मोटापा- मोटापे की समस्या होने पर भी ब्रेस्ट कैंसर होने के चांस बढ़ जाते हैं, खासतौर पर महिलाओं को.
सूरज की किरणें- सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से भी ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के तरीके। Prevention Tips for Breast Cancer
- कैंसर से बचाव के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल को सही रखना चाहिए.
- नियमित रूप से व्यायाम, सही खान-पान रखें, शराब से परहेज करें और प्रतिदिन पर्याप्त नींद जरूर लें.
- वजन नियंत्रण के लिए एक्सरसाइज करें.
- हार्मोनल इंबैलेंस से भी ब्रेस्ट कैंसर होता है. इसलिए, स्ट्रेस लेने से बचें. मेडिटेशन करने से फायदा होगा.
- गर्भनिरोधक गोलियां खाने से ज्यादा से ज्यादा परहेज करें.
ये भी पढ़ें-Lemon Water Side Effects: खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने बताया कब और कैसे पिएं
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines