Smart Bra to Detect Breast Cancer in India: “ब्रेस्ट कैंसर” महिलाओं के बीच एक ऐसी बड़ी समस्या बन चुका है, इसके इलाज के लिए समय रहते जानकारी होना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार देश भर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ये बीमारी घातक तब हो जाती है जब इसका पता सही समय पर न चल पाए और इलाज में देरी हो जाए। ऐसे कई मामले देखे गए हैं जब महिलाओं को जानकारी ही नहीं हो पाती कि वो ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी का शिकार बन चुकी हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
1 मिनट में ब्रेस्ट कैंसर का पता
बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामलों के बीच इस समस्या का समाधान आ रहा है। दरअसल, एक ब्रा तैयार हो रही है जो सिर्फ 1 मिनट में ये बता देगी कि आपको ब्रेस्ट कैंसर है या नहीं? कानपुर IIT में ब्रेस्ट कैंसर को पहचाने वाली एक ब्रा तैयार की गई है। शोधकर्ता के अनुसार इस ब्रा को पहनकर महिला 1 मिनट में जान सकती है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है या नहीं।
1 साल के अंदर तैयार हुआ ये डिवाइस
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) कानपुर में खास तरह की ब्रा को 1 साल में बनाया गया है। IIT एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि दुनिया भर में अभी तक ये खास डिवाइस मार्केट में उपलब्ध नहीं है। कानपुर IIT की रिसर्च फैलो श्रेया नायर ने इस स्मार्ट ब्रा को तैयार किया है। उनका कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों की जानकारी कई बार महिलाओं को नहीं हो पाती है। इसलिए वो इसके बारे में जान नहीं पाती हैं जिस वजह से श्रेया ने स्मार्ट ब्रा को बनाने का सोचा और फिर 1 साल में इसे तैयार भी कर दिया।
Smart Bra की क्या है खासियत?
- स्मार्ट ब्रा एक पोर्टेबल डिवाइस है।
- एक बार चार्ज कर 1 महीने तक यूज किया जा सकता है।
- सिर्फ 1 मिनट में ये डिवाइस ब्रेस्ट कैंसर का पता करेगा।
- महिला को इस डिवाइस में अपने लाइफस्टाइल का डेटा फीड करना होगा।
ये भी पढ़ें- ये हैं Breast Cancer के शुरुआती लक्षण
Smart Bra कैसे करेगा काम?
दरअसल, IIT कानपुर और KGMU के एक्सपर्ट द्वारा मिलकर ब्रा के अंदर पहनने वाले डिवाइस को तैयार किया गया है। ये एक पोर्टेबल डिवाइस होने के कारण कहीं भी ले जाया जा सकता है। स्मार्टफोन से मोबाइल ऐप को कनेक्ट कर आप इस डिवाइस को एक स्मार्ट वॉच की तरह यूज कर सकेंगे। इस डिवाइस को ब्रा के अंदर पहनना जाएगा जो हर दिन महिला के ब्रेस्ट से संबंधित डाटा हासिल कर कैंसर के लक्षण की पहचान करेगा। ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण दिखने पर डिवाइस की ओर से डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह भी दी जाएगी।
Breast Cancer Detection Smart Bra Price
फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर का पता करने वाले इस डिवाइस का क्लिनिकल टेस्ट चल रहा है। इसे मार्केट में आने में डेढ़ साल का समय लग सकता है। कीमत की बात करें तो ब्रेस्ट कैंसर की पहचान करने वाली स्मार्ट ब्रा की कीमत 5 हजार रुपये तक हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Periods Physical Relation: क्या पीरियड्स के दौरान बना सकते हैं संबंध?
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
9 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
12 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
14 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
14 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
16 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
17 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines