Breast Cancer Causes: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। कैंसर कई प्रकार के होते हैं, इनमें से ब्रेस्ट कैंसर गंभीर प्रकार का कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर के मामले देश और पूरी दुनिया में बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि, कैंसर होने के कई कारण हो सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर को लेकर एक नई रिसर्च हुई है जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पैकेट वाले फूड आइटम्स में ब्रेस्ट कैंसर के केमिकल्स मौजूद हैं। पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ब्राउन पेपर और पॉलीथीन वाले पैकेट में करीब 200 केमिकल्स मिले हैं जिनमें 76 कैंसर कारक केमिकल हैं।
नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
यह रिसर्च फ्रंटियर्स इन टॉक्सिकोलॉजी में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार 200 केमिकल्स को ब्रेस्ट कैंसर से जोड़ा गया है। इस स्टडी में घातक कार्सिनोजेन्स फूड कॉन्टेक्ट मैटीरियल और प्लास्टिक (FCM) मिले हैं। इस स्टडी के अनुसार, कागज या पॉलीथिन में पैक हुआ खाना शरीर के लिए नुकसानदायक है और कैंसर के लिए प्रभावी है। खाने के पैकेटों से केमिकल निकलकर खाने में मिक्स हो रहे हैं, जो खाने के जरिए हमारे शरीर में भी प्रवेश कर रहे हैं। दरअसल, गर्म खाना पैक करने पर तुरंत ही पैकेटों से ऐसे केमिकल रिलीज होकर खाने में चले जाते हैं जो घातक और कैंसरकारी होते हैं। इन 76 कैंसर वाले केमिकल पार्टिकल्स प्लास्टिक पैकेट के हैं जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि प्लास्टिक से कैंसर होने की संभावना सबसे अधिक है।
ये भी पढ़ें- बुखार में Paracetamol खाने से लग रहा है डर, कैसे पाएं आराम? एक्सपर्ट्स से जानें सेफ ऑप्शन
प्लास्टिक क्यों इतना हानिकारक?
प्लास्टिक पैकेजिंग में सिर्फ होटलों या स्ट्रीट फूड्स में खाना पैक नहीं हो रहा है बल्कि घर में भी रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक पैकेजिंग आम है। लोग प्लास्टिक में ही गर्म खाना पैक करके प्लास्टिक के टिफिन बॉक्सों में भरकर रखते हैं। ऐसा करने से धीरे-धीरे प्लास्टिक खाने के अंदर चला जाता है।
FCM क्या है?
FCM वहीं हानिकारक सामग्रियां हैं जो सीधे या किसी अन्य तरीके से खाने में प्रवेश करती हैं और खाने को दूषित करती हैं। इन दूषित पदार्थों से कैंसर होता है। ये हानिकारक पदार्थ कंटेनर, प्लास्टिक के बर्तन, कुछ कांच के बर्तन या फिर कागज के पैकेजिंग आइटम्स से खाने में जाते हैं। FCM में खाने के पैकेट के अलावा खाना बनाने वाले उपकरण और बर्तन भी शामिल हैं।
कैसे सुरक्षित रखें अपना खाना?
- बाहर से खाना लाते समय अपने घर के डिब्बे जैसे मेटल के टिफिन लेकर जाएं।
- कागज या पॉलीथिन पैकेजिंग में खाना पैक करने से बचें।
- गरम खाने को तुरंत पैक न करें।
ये भी पढ़ें: क्या एंटीबायोटिक दवाएं लेना नहीं है सेफ? डॉक्टर ने किया खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
10 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
13 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
13 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
15 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
16 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines