Breast Cancer Awareness Month 2024: ब्रेस्ट कैंसर के 5 संकेतों को न करें इग्नोर, जानें शुरुआती लक्षण और बचाव

Breast Cancer Awareness Month 2024: ब्रेस्ट कैंसर पूरी दुनिया में एक बढ़ती हुई बीमारी है। कैंसर का यह प्रकार घातक और जानलेवा दोनों है। हर साल अक्टूबर के महीने में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ मनाया जाता है, जानिए इस महीने की खासियत और बीमारी से जुड़ी बातें।

Breast Cancer

Breast Cancer Awareness Month 2024: अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का महीना है, यह स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने और बीमारी से प्रभावित लोगों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। हर साल यह अभियान बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान, शिक्षा और समर्थन के महत्व पर जोर देता है। इस पूरे महीने, विभिन्न संगठन बीमारी के फैक्टर्स, स्क्रीनिंग के ऑप्शन्स और उपचार के बारे में लोगों को ज्ञान देते हैं। इसके लिए कई कार्यक्रम होते हैं। जिसमें धन जोड़ने वाले कार्यों का भी आयोजन होता है। नियमित मैमोग्राम और स्व-परीक्षा प्रारंभिक पहचान में महत्वपूर्ण उपकरण हैं, जो सफल उपचार की संभावनाओं को काफी हद तक बढ़ा देते हैं।

विज्ञापन

इस साल की थीम

2024 में ब्रेस्ट कैंसर की थीम “किसी को भी स्तन कैंसर का सामना अकेले नहीं करना चाहिए” (No One Should Face Breast Cancer Alone) पर आधारित है। इस विषय का केंद्र बिंदु है- मरीज की देखभाल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देना, जिसमें रोगी नेविगेशन सिस्टम के माध्यम से इलाज, भावनात्मक, मेंटल हेल्थ और सामाजिक सहायता शामिल है।

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत

हालांकि, पहले इस बीमारी से अधिकतर 40 और उससे अधिक महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती है। मगर अब 25 साल की लड़कियों में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ गए हैं। इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में आप घर में ही पता लगा सकते हैं-

विज्ञापन
  • ब्रेस्ट के आकार में परिवर्तन।
  • ब्रेस्ट या उसके आसपास गांठ महसूस होना।
  • ब्रेस्ट के अलावा बगल में भी गांठ बन सकती है।
  • स्तनों या निप्पल की त्वचा का रंग बदलना।
  • निप्पल से खून या कोई अन्य तरल निकलना।
Breast Cancer

Representative Image (Pexels)

ब्रेस्ट कैंसर के कारण

  • ज्यादा शराब पीना।
  • अधिक मोटापा।
  • जेनेटिक्स भी ब्रेस्ट कैंसर का कारण हो सकता है।
  • प्रजनन अवस्था- इसमें 12 साल से पहले लड़की को पीरियड आने और 30 वर्ष की आयु के बाद गर्भावस्था से कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।
  • हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी लेने और गर्भनिरोधक गोलियां भी ब्रेस्ट कैंसर का कारण है।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय

  • 1. अपने वजन को नियंत्रित रखें।
  • 2. शराब और धूम्रपान करने से बचें।
  • 3. रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • 4. योग और मेडिटेशन को भी अपने डेली रूटीन में शामिल करें।
  • 5.संतुलित आहार खाएं, जिसमें फल-सब्जियां होनी चाहिए।
  • 6. रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ