Breast Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो पूरी दुनिया में फैल रही है. यह कैंसर महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है. भारत में भी स्तन कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. आपने स्तन कैंसर के लक्षणों में ब्रेस्ट के आस-पास गांठें होना या उनसे खून आना जैसे संकेतों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इस कैंसर के कुछ लक्षण अंडरआर्म्स यानी बांहों में भी दिखाई देते हैं? आइए जानते हैं अंडरआर्म्स में दिखने वाले संकेतों के बारे में.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मुंबई के एक कुशल कैंसर सर्जन डॉ. जयनाम की रिपोर्ट के मुताबिक, स्तन कैंसर का बगल की गांठ से सीधा-सीधा संबंध है. वे बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित लोगों में स्तन के ऊपरी बाहरी भाग में मुख्य ट्यूमर सबसे ज्यादा होता है. कैंसर के सैल्स अंडरआर्म्स में तेजी से विकसित होते हैं, जिससे स्तन कैंसर शुरू होता है. हालांकि, हर बार गांठ कैंसर की हो यह जरूरी नहीं है.
Breast Cancer के 5 संकेत
1.बार-बार गांठ होना- अगर किसी महिला को अपने अंडरआर्म्स के नीचे आए दिन सख्त गांठें महसूस होती हैं या दिखाई देती हैं तो इस संकेत को हल्के में न ले. यह ब्रेस्ट कैंसर का इशारा हो सकता है. यदि शेविंग और वैक्सिंग करवाई है तो कभी-कभी उस वजह से भी हल्की गांठें हो जाती हैं.
2.अंडरआर्म में सूजन- अगर अंडरआर्म्स में बार-बार सूजन महसूस होती है या वहां की स्किन मोटी हो रही है तो यह भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है. बांहों में भारीपन लगना भी ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण है.
3.दर्द- अंडरआर्म्स की मांसपेशियों में बहुत ज्यादा सॉफ्टनेस और दर्द होना भी ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण होता है. अगर दर्द धीरे-धीरे बढ़ रहा है तो यह लिम्फ नोड्स होने का संकेत होता है.
4.अंडरआर्म्स का रंग- बगल की स्किन सेंसिटिव होती है. गर्मी के मौसम में पसीने से इनमें खुजली और जलन के साथ चकत्ते भी पड़ जाते हैं. मगर बाकी दिनों में अंडरआर्म्स का रंग बदल रहा है तो इसे इग्नोर न करें. यह भी ब्रेस्ट कैंसर का वॉर्निंग साइन हो सकता है.
5.गर्माहट- क्या आपको अपने अंडरआर्म में गर्माहट और जलन महसूस होती है? यह बहुत हल्का संकेत है जिसे लोग आसानी से इग्नोर कर देते हैं. मगर हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, बांहों की स्किन गर्म लगना और खुजली होना ब्रेस्ट कैंसर के कारण भी हो सकता है.
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के तरीके
- नियमित रूप से चेकअप और मैमोग्राफी करवाते रहें.
- हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.
- वजन नियंत्रण रखें.
- धूम्रपान और शराब पीने से दूरी बनाएं.
- संतुलित आहार का सेवन करना भी फायदेमंद होता है.
ये भी पढ़ें-रोजाना पीने वाली ये एक चीज बन सकती हैं कैंसर और टयूमर का कारण
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
8 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
13 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
14 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
16 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines