Breakfast Tips: नाश्ता हमारी डेली डाइट का एक ऐसा मील है, जिसे अवॉइड करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ब्रेकफास्ट हेल्दी और हैवी होना चाहिए, ताकि पूरे दिन ऊर्जा बनी रहे। सेहतमंद रहने के लिए महिला और पुरुष, दोनों को ही सेहतमंद भोजन खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, महिला और पुरुष के ब्रेकफास्ट डाइट में भी डिफ्रेंस होना जरूरी है? आइए जानते हैं इसका कारण।
मेटाबॉलिज्म में अंतर
इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट सुस्मिता एन. के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं का मेटाबॉलिज्म अलग-अलग होता है। दोनों ही, हार्मोन्स और जेनेटिक्स के माध्यम से भी अलग होते हैं। मेल्स की डाइट प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं की डाइट में वसा का होना जरूरी है।
आइए जानते हैं इसका कारण
1. एनर्जी और मसल्स के लिए प्रोटीन
पुरुषों के शरीर में महिलाओं की तुलना में ज्यादा मसल्स और वेट होता है। मसल्स को बनाए रखने और ग्रोथ के लिए डाइट में प्रोटीन का ज्यादा होना आवश्यक है। इसलिए इन्हें ब्रेकफास्ट में अंडे, दही, नट्स, चिकन या पनीर को शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
2. मेटाबॉलिज्म और कैलोरी इनटेक
पुरुषों का मेटाबॉलिज्म महिलाओं की तुलना में आमतौर पर स्ट्रॉन्ग होता है, जिससे उनके शरीर को ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसलिए, मेल्स के ब्रेकफास्ट में कैलोरी की भरपूर मात्रा होनी जरूरी है ताकि उनकी बॉडी पूरे दिन एनर्जेटिक रहे।
Photo Credit- Meta AI
3. हार्मोनल बैलेंस
पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल का अप-डाउन चलता रहता है। ऐसे में एक हेल्दी ब्रेकफास्ट होना इनके हार्मोनल इंबैलेंस को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। जैसे कि जिंक और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी हैं।
4. मेंटल हेल्थ
पुरुषों को फोकस और अच्छी मेमोरी के लिए अच्छे पोषण की जरूरत होती है, खासतौर पर तब, जब वह मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण कार्यों में लगे हों। ब्रेकफास्ट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन बी-12 युक्त फूड्स को शामिल करने से मेंटल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।
5. वेट मैनेजमेंट
अगर पुरुष वजन घटाने या वेट मैनेजमेंट की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें एक बैलेंस्ड मील की आवश्यकता होती है। फाइबर से भरपूर फलों और सब्जियों को खाने से पेट अधिक समय तक भरा रहता है, जिससे ज्यादा खाने की क्रेविंग कम होती है।
महिलाओं की कैसी हो डाइट?
आमतौर पर महिलाओं को मेनोपॉज के बाद ज्यादा स्वस्थ और पौष्टिक भोजन खाने की आवश्यकता होती है। क्योंकि, इस स्टेज के बाद से महिलाओं को बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। मेनोपॉज के बाद हार्ट डिजीज और डायबिटीज का रिस्क बढ़ता है, जिसे नियंत्रित रखने के लिए इन्हें एवोकाडो, नट्स और ओट्स को खाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
11 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
11 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
16 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
20 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines