Brain Tumor Symptoms: ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब दिमाग में या दिमाग के आस-पास ट्यूमर की सेल्स पनपने लगती हैं. यह एक खतरनाक बीमारी है और इसीलिए इसके लक्षण जल्द से जल्द पहचानने जरूरी होते हैं. लेकिन, अक्सर ही लोग ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण नहीं पहचान पाते हैं. इसी बारे में मैक्स हेल्थकेयर के यूट्यूब चैनल से वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, न्यूरोसर्जी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मौनिक गर्ग ने बताया है कि ब्रैन ट्यूमर होने पर आंखें कैसे प्रभावित होती हैं. डॉक्टर का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर के ऐसे 2 लक्षण हैं जो आंखों पर नजर आते हैं और लोग इन्हें आंखों की समस्या (Eye Problem) समझकर इग्नोर कर देते हैं.
यह भी पढ़ें – कान के अंदर कीड़ा घुस जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया Ear में क्या डालने पर बाहर निकल जाएगा कीट
आंखों में दिखते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
डबल विजन और ब्लर्ड विजन (Blurred Vision) यानी धुंधला दिखना 2 ऐसी दिक्कतें हैं जिन्हें लोग आंखों की दिक्कतें समझते हैं जबकि ये दिक्कतें ब्रेन फंक्शन बिगड़ने या ब्रेन ट्यूमर होने का लक्षण हो सकती हैं. डॉक्टर कहते हैं कि एकदम से नजर ना आना, ब्लर्ड विजन होना या फिर डबल विजन या एक तरफ देखने में दिक्कत होना ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं. ये दिक्कतें आई कंडीशन होती हैं लेकिन न्यूरोलॉजिकल कंडीशन का गंभीर वॉर्निंग साइन (Warning Sign) भी हो सकती हैं. ये दिक्कतें ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, रेज्ड इंट्राक्रेनियल प्रेशर या नर्व डैमेज का संकेत हो सकती हैं.
डॉक्टर का कहना है कि आपकी आंखें और दिमाग एकसाथ काम करते हैं जिससे बेहतर तरह से देखने में मदद मिलती है. ऐसे में आंखों के ये लक्षण ब्रैन डैमेज का लक्षण हो सकते हैं. इन्हें जल्दी पहचानकर ट्रीटमेंट करवाने पर दिमाग और आंखों दोनों को बचाया जा सकता है. ऐसे में अगर आपको ये लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से जांच करवाने में देरी ना करें.
ब्रेन ट्यूमर में और कौन से लक्षण दिखते हैं
- सिर में दर्द महसूस होता जोकि सुबह बढ़ जाता है
- जी मितलाता है या उल्टी आती है
- आंखों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं
- हाथ या पैर की मूवमेंट कम महसूस होती है
- बैलेंस बनाने में दिक्कत आने लगती है
- बोलने में तकलीफ होती है
- बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है
- कंफ्यूजन महसूस होती है
- चीजें याद रखने में दिक्कत आती है
- सिंपल कमांड्स फॉलो नहीं की जाती
- पर्सनैलिटी और बिहेवियर में बदलाव नजर आता है
- दौरा पड़ सकता है
- सुनने में दिक्कत आने लगती है
- चक्कर आने लगता है और ऐसा लगता है जैसे आस-पास की दुनिया घूम रही है
- बहुत ज्यादा भूख लगती है या वजन बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें – भारत घूमने आई थी महिला, इस खतरनाक बीमारी का हुई शिकार, दिमाग में मिले 38 “कीड़े”
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
4 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
8 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
8 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
10 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
11 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines